8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यएक गाड़ी आगे और दूसरी पीछे, फिर लाठी-डंडों से तोड़े यूट्यूबर्स की...

एक गाड़ी आगे और दूसरी पीछे, फिर लाठी-डंडों से तोड़े यूट्यूबर्स की कार के शीशे… जयपुर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर में फिल्मी स्टाइल में एक साथ 3 यूट्यूबर्स के अपहरण से ह्ड़कंप मच गया. दो गाड़ियों में सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने हथियार की नोंक पर तीन युवकों का अपहरण कर लिया. इससे पहले बदमाशों ने उनकी कार के आगे-पीछे अपनी गाड़ियां लगाकर उनके साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की और इसके बाद उन्हें उठाकर ले गए. हालांकि पुलिस ने नाकेबंदी कर तीन घंटे के अंदर ही दो बदमाशों को पकड़कर युवकों को उनके चंगुल से छुड़ा लिया.

यह घटना रामनगरिया थाना इलाके के लोटस विला की है, जहां शनिवार रात करीब 9.30 बजे दो वाहनों में सवार होकर आए 6-7 बदमाशों ने तीन युवकों का अपहरण कर लिया. रामनगरिया थाना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे यशवंतपाल सिंह नाम के शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि वो अपने दोस्त तरुण मेवाड़ा, हर्ष जांगिड़, हिमांशु पटवा के साथ पिंकसिटी विला से लोटस विला अपनी अर्टिगा गाड़ी में आ रहे थे. जब वो लोटस विला के नजदीक पहुंचे तब एकदम आगे स्विफ्ट गाड़ी और पीछे होंडा इमेज गाड़ी लगाकर हमें रोक लिया. फिर दोनों गाड़ियों में से 6-7 बदमाश निकले, जिनके हाथों में लाठी-डंडे और हथियार थे. जिन्होंने कार पर डंडे मारते हुए, उन्हें जबरन कार से निकाला. हालांकि इनमें से एक मौका पाकर वहां से भाग निकला लेकिन उसके दोस्त तरुण मेवाड़ा, हर्ष जांगिड़, हिमांशु पटवा को बदमाश जबरन अवैध हथियार पिस्टल दिखाते हुए स्विफ्ट गाड़ी, होंडा अमेज गाड़ी में बैठाकर ले गए.

इसके बाद पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे जयपुर शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवा दी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ियों के नंबर पर लोकेशन ट्रेस कर चाकसू के पास बदमाशों की कार को पकड़ लिया. इसके बाद तरुण मेवाड़ा , हर्ष जांगिड़ और हिमांशु पटवा को मुक्त करवाकर आरोपी विक्रम सिंह और ऋषभ चौधरी मौके से ही गिरफ्तार कर लिए गए. वहीं पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद कर वारदात में इस्तेमाल हुई सफेद शिफ्ट व होंडा अमेज कार को भी जप्त कर लिया.

ट्रेंडिंग और गेमिंग वीडियो बनाते हैं युवक
पुलिस की दबिश के बाद बदमाश सुनील सहित अन्य मौके से भाग छूटे, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक तरुण, हर्ष और हिमांशु ट्रेंडिंग और गेमिंग के वीडियो यूट्यूब पर बनाते है, जिसके बदले में उन्हें अच्छी इनकम होती है. इसकी जानकारी बदमाशों तक पहुंची और उन्होंने युवकों का अपहरण कर तीन लाख रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए. अब पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...