4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यएक युवती और तीन युवक... हरियाणा के गुडलक होटल में हो रहा...

एक युवती और तीन युवक… हरियाणा के गुडलक होटल में हो रहा था ‘बैड’ काम, पुलिस ने दरवाजा खोला तो हैरान रह गई!

Published on

हिसार:

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में पुलिस ने अचानक कैफे और होटलों पर छापा मारा। ये कार्रवाई बुधवार को हुई। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाईं। फिर होटल, कैफे और लॉज में जाकर जांच की। पुलिस ने वहां के रिकॉर्ड भी चेक किए। जींद रोड पर अनाज मंडी के पास गुड़लक होटल है। वहां पुलिस ने एक युवती और तीन युवकों को पकड़ा। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

चेहरा छुपा रहे थे पकड़े गए युवक और युवती
छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक और युवती अपना चेहरा छुपा रहे थे। वे पुलिस की गाड़ी में बैठे। सदर थाना के इंचार्ज डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि हांसी के कई होटलों में गलत काम होते हैं। उन्होंने कहा कि हांसी में कई होटलो में संदिग्ध गतिविधियां चलती हैं। जिनकी रोकथाम के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। आज भी कुछ भी युवक युवती को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनकी छानबीन कर रही है।

डीएसपी ने दी चेतावनी
डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई ने चेतावनी दी और साफ़ शब्दों में कहा कि हांसी में इस प्रकार की गतिविधियां करने वालों को पुलिस की चेतावनी है कि वह या तो यह अनैतिक धंधे छोड़ दें या पुलिस की इन कार्रवाइयों के प्रति तैयार रहे। डीएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई करती रहेगी। इससे आम लोगों को अच्छा और साफ़ माहौल मिलेगा। उनका कहना है कि वे शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार हैं। वे गलत काम करने वालों को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...