5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबर्थ सर्टिफिकेट में सिर्फ मां का नाम दर्ज हो, पिता का नहीं...महिला...

बर्थ सर्टिफिकेट में सिर्फ मां का नाम दर्ज हो, पिता का नहीं…महिला की याचिका पर मुंबई हाईकोर्ट भी हैरान

Published on

मुंबई

बॉम्बे हाईकोर्ट में एक महिला ने याचिका दायर कर ऐसी अजीब मांग कर दी, जिसे सुनकर जज भी हैरान हो गए। दरअसल एक महिला ने याचिका दायर कर अपने बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट से अपने पति का नाम पिता के तौर पर दर्ज नहीं करने की डिमांड की थी। महिला का कहना था कि सिर्फ उसका नाम ही सिंगल मदर के तौर पर बर्थ सर्टिफिकेट में दर्ज किया जाए। हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ के जस्टिस मंगेश पाटिल और वाई जी खोबरागड़े ने याचिकाकर्ता को खूब सुनाया, फिर याचिका खारिज करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया।

महिला ने क्या मांग की थी?
38 वर्षीय महिला ने कोर्ट में याचिका दायर कर यह मांग की थी कि औरंगाबाद नगर निगम अधिकारियों को उसके बच्चे के जन्म रिकॉर्ड में सिर्फ मां का नाम दर्ज करने का आदेश दिया जाए। सर्टिफिकेट में उसे सिंगल पैरेंटस के तौर पर शामिल किया जाए और पिता के नाम के बिना बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया जाए। महिला ने अपनी बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल अयाचिका में दावा किया कि उसका पति कुछ बुरी आदतों का आदी है और उसने कभी अपने बच्चे का चेहरा भी नहीं देखा है। कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया।

महिला के रवैए पर कठोर टिप्पणी
28 मार्च को दिए गए आदेश में हाई कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अपने वैवाहिक विवाद में उलझे माता-पिता अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। माता-पिता में से कोई भी अपने बच्चे के जन्म रिकॉर्ड के संबंध में किसी भी अधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता है। पीठ ने आदेश में कहा कि महिला ने जो दावा किया है, उससे स्पष्ट है कि वह अपने बच्चे को प्रॉपर्टी मानती है, जिसके बारे में वह कुछ भी दावा कर सकती है। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए बच्चे के हितों की भी परवाह भी नहीं करती है। जबकि बच्चे का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। यह याचिका सिस्टम का मिसयूज और कोर्ट के कीमती समय की बर्बादी है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...