10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यकार हादसे में इकलौते बेटे की मौत, गम में जहर पीकर माता-पिता...

कार हादसे में इकलौते बेटे की मौत, गम में जहर पीकर माता-पिता ने भी दी जान

Published on

कोयंबटूर,

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक दुखद घटना सामने आई है. सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत की मौत का सदमा माता-पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली.खुदकुशी करने वाले दंपत्ति की पहचान 46 साल के संजीव शंकर और उनकी पत्नी 45 साल की नंदिनी के रूप में हुई है. संजीव शंकर पेशे से कारोबारी थे. बता दें कि पिछले महीने एक दुर्घटना में इस दंपति ने अपने इकलौते बेटे 22 साल के रवि कृष्ण को खो दिया था. इसके बाद वो बेहद दुखी रहते थे.

कॉलेज के छात्र रवि कृष्ण अपने दोस्तों के साथ ओणम मनाने के लिए एक रिसॉर्ट में गए थे. अगली सुबह कोयंबटूर लौटते समय वह कार हादसे का शिकार हो गए. रवि कृष्ण का कार पर से नियंत्रण खो गया और वो कार सहित कुएं में गिर गए थे. हादसे में रवि कृष्णन समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

18 अक्टूबर को पिया था जहर
बेटे की मौत के बाद से संजीव शंकर और नंदिनी गहरे दुख में थे. 18 अक्टूबर को बेटे की मौत का गम नहीं सह पाने के कारण पति-पत्नी निराश हो गए और उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया.जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को घर में अकेले रहे संजीव शंकर और नंदिनी ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जब नंदिनी के भाई ने दंपति से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन नहीं उठा. उन्हें शक हुआ और तुरंत दंपति के घर जाकर उनका पता लगाया.

नंदिनी के भाई ने दोनों को बेहोशी की हालत में पाया. इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दोनों को कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दंपति को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार की दोपहर को महिला और रात को संजीव शंकर की मौत हो गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...