9.9 C
London
Thursday, October 23, 2025
Homeराज्यमुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ फिर विरोधी गुट सक्रिय, पार्टी प्रभारी से...

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ फिर विरोधी गुट सक्रिय, पार्टी प्रभारी से लगाई गुहार

Published on

मुंबई

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के लिखाफ विरोधी गुट फिर से सक्रिय हो गया है। विरोधियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार को तिलक भवन में पार्टी प्रभारी एस चेन्नीथला के सामने अपनी राजनीति ताकत का प्रदर्शन किया। हालांकि, वर्षा गायकवाड के समर्थकों ने दावा किया कि वर्षा विरोधक या समर्थक जैसा वहां कुछ नहीं था। लोग आते रहे, प्रभारी से मिलते रहे और चलते रहे। रही बात वर्षा गायकवाड को हटाने की तो वह पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आश्वासन दे चुके हैं कि वर्षा के नेतृत्व में आगामी विधानसभा और महानगरपालिका के नगरसेवकों के चुनाव लड़े जाएंगे। अब इसमें वर्षा गायकवाड को हटाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

वर्षा गायकवाड़ को लेकर पार्टी दो खेमे में बटी
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को लेकर पार्टी दो खेमे में बट गई है। एक खेमा उन्हें हटाने की मांग कर रहा है। इसके पीछे वे तर्क देते हैं कि वर्षा सांसद बन गई है। उनके पास मुंबई कांग्रेस के लिए वक्त नहीं है। वे मुंबई कांग्रेस के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। वे अब सांसद का काम देखें या फिर मुंबई कांग्रेस को संभाले। महज चार महीने के बाद ही राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही चंद महीने बाद ही मुंबई महानगरपालिक के नगरसेवकों के चुनाव होंगे। आने वाला दौर बेहद ही चुनौतीपुर्ण होगा इसलिए मुंबई कांग्रेस को एक ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो मुंबई कांग्रेस को पूरा वक्त दे सके।

पार्टी के 16 वरिष्ठ नेता दिल्ली भी गए
वर्षा को मुंबई कांग्रेस की जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए पार्टी के 16 वरिष्ठ नेता दिल्ली भी गए। वहां पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर अपनी बात रखी। वहां पर दूसरे कई नेताओं से भी मिले। उस वक्त खरगे ने इन सभी को आश्वासन दिया था कि जल्द ही पार्टी प्रभारी चेन्निथला मुंबई जाएंगे और सभी से बात करेंगे। विरोधी गुट के आने के वर्षा का समर्थक गुट दिल्ली गया। वहां पर उन्होंने खड़गे सहित अन्य नेताओं से मिले थे। समर्थक गुट ने दिल्ली के नेताओं को बताया कि वर्षा गायकवाड हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले भी मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष सांसद रहे हैं तब तो किसी प्रकार की कठिनाई नहीं थी। अब वर्षा से क्या परेशानी आएंगी।

मुंबई कांग्रेस की परेशानियों को बताया
बुधवार को चेन्निथला महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन पहुंचे। वहां पर 16 विरोधियों के साथ-साथ कई सारे जिला अध्यक्ष व पार्टी के कई सारे वरिष्ठ नेताओं ने चेन्निथला से मुलाकात की। इन सभी ने मिलकर मुंबई कांग्रेस की परेशानियों को उनके सामने रखा। विरोधी गुटों ने चेन्निथला को पूरी जानकारी से अवगत कराया। वहां आए लोगों का कहना है कि चेन्निथला ने जल्द ही निर्णय नहीं लिया तो पार्टी के अंदर गुटबाजी और भी बढ़ेगी जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुंबई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में चेन्निथला ने पूछा कि मुंबई की कौन-कौन सी सीटों पर कांग्रेस को लड़ना चाहिए और क्यों उन सीटों पर लड़ना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी आंकड़ों के साथ अगली बैठक में रखे। साथ ही विधानमंडल की मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद किन विषयों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है। इस पर भी अगली बैठक में जानकारी दे। माना जा रहा है कि 10 दिन के बाद फिर से पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी।

Latest articles

सीएम डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने की सौजन्य भेंट, मध्यप्रदेश के विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ....

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा— अपनी संस्कृति को सहेजने का संदेश देता हैं गोवंश का संरक्षण

भेल भोपाल ।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने...

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद के साक्षात्कार 29 को

नई दिल्ली ।केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद के चयन के...

भेल ने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए नई नीति लागू

भेल हैदराबाद ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), रामचंद्रपुरम, हैदराबाद की मानव संसाधन प्रबंधन इकाई...

More like this

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री निवास पर प्रदर्शन किया प्रदर्शन,मांग की कि ‘भावांतर’ नहीं, किसानों को ‘भाव’ दें

मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज किसानों की लंबित...

14 अक्टूबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस (उत्तर प्रदेश) ज्योतिष विभाग द्वारा भव्य सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार एवं ज्योतिषाचार्य राजकुमार सोनी का 14 अक्टूबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस...