6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'हर घर तिरंगा' के जवाब में ओवैसी का अभियान, बताएंगे मुसलमानों का...

‘हर घर तिरंगा’ के जवाब में ओवैसी का अभियान, बताएंगे मुसलमानों का आजादी की लड़ाई में बलिदान

Published on

हैदराबाद

पूरा देश इस साल आजादी का 75वां आजादी का जश्न मना रहा है। ऐसे में हर घर तिरंगा अभियान हो रहा है। इसके जवाब मे असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर 12 और 13 अगस्त को एक जनसभा और मुशायरा आयोजित करने का ऐलान किया है। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि फासीवादी ताकतें चाहती हैं कि मुसलमानों ने देश की आजादी की जो लड़ाई लड़ी, उसे खत्म कर दिया जाए। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी आयोजन में ज्यादा से ज्यादा युवाओं के आने की अपील कर रही है ताकि फासीवादी ताकतों के इरादे कामयाब न हो पाएं।

12 अगस्त को शेखपेट में ‘भारत की आजादी में मुसलमानों की भूमिका’ पर जनसभा होगी। जनसभा के बाद मुशायरा (काव्य संगोष्ठी) का आयोजन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एएआईएमआईएम) के मुख्यालय दारुस्सलाम में किया जाएगा।

युवाओ को एकत्र करने की मुहिम
पार्टी अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि समुदाय के नेता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और धार्मिक विद्वान बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से बड़ी संख्या में जनसभा में भाग लेने की अपील की।

‘मुसलमानों की भूमिका मिटाने का प्रयास’
ओवैसी ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत अपनी आजादी के 75 साल मना रहा है, फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतें इतिहास को विकृत करने की कोशिश कर रही हैं ताकि या तो आजादी की लड़ाई में मुसलमानों की भूमिका को मिटाया जा सके या इसे नजरअंदाज किया जा सके।

‘बलिदानों को करेंगे याद’
सांसद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि जनसभा में वक्ता स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे पूर्वजों की निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका और उनके किए गए महान बलिदानों को याद करेंगे और इस पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने कहा कि हम महान नेताओं को न केवल श्रद्धांजलि देंगे बल्कि उनके बलिदानों को याद करेंगे ताकि हम अपने देश को और मजबूत कर सकें। ओवैसी ने कहा कि इसी विषय पर दारुस्सलाम में मुशायरा होगा। भारत की स्वतंत्रता संग्राम में मुसलमानों की निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए कार्यक्रम में देश भर के प्रमुख उर्दू कवि भाग लेंगे।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...