11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यपंजाब में धान की खरीद 140 लाख मीट्रिक टन से पार, सरकार...

पंजाब में धान की खरीद 140 लाख मीट्रिक टन से पार, सरकार ने कहा- किसानों के बैंक खातों में 1 दिन में डाले 5000 करोड़

Published on

चंडीगढ़

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार क‍िसानों के ह‍ित में काम कर रही है। पंजाब सरकार में खाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि राज्य में चल रहे धान के खरीद सीजन के दौरान शन‍िवार को एक ही दिन में लगभग 1,84,409 किसानों के खातों में 5334.54 करोड़ रुपए डाले गए। जबकि 1500 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए मंज़ूरी दे दी गई है और जोकि सोमवार को बैंकों के खुलने के बाद जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बीते शन‍िवार तक इस सीजन के 144 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

इसके इलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भुगतान की जानकारी देते हुए मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि बीते शन‍िवार तक कुल 25424.86 करोड़ रुपए की एमएसपी भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी की जा चुकी हैं और अब तक लगभग 6.5 लाख किसान एमएसपी का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये कहा कि किसानों के ख़ून-पसीने के साथ पैदा की फ़सल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

खाद्य और सिवल सप्लाई विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने कहा कि नवंबर के लिए नकद कर्ज हद (सीसीएल) की मंज़ूरी से एमएसपी भुगतान लगातार जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि माझा क्षेत्र में लगभग पूरे धान की खरीद और लिफ्टिंग हो चुकी है और अब सबसे अधिक धान की आवक मालवा क्षेत्र में हो रही है। जिलों से म‍िली रिपोर्टों अनुसार 72 घंटे पहले खरीदे गए धान में से 98 प्रतिशत से अधिक धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...