10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यकश्मीर में पाकिस्तान फिर रचने लगा साजिश, मारे गए आतंकियों के पास...

कश्मीर में पाकिस्तान फिर रचने लगा साजिश, मारे गए आतंकियों के पास से मिले पाक में बने सामान

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दूसरे आतंकी को भी मार गिराया है। इससे पहले मंगलवार देर शाम एक आतंकी मारा गया था। बताया जा रहा कि इन आतंकियों ने डोडा में हुए अटैक की जिम्मेदारी ली थी। वहीं जांच में इन आतंकियों के पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा हुआ है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। यही नहीं आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, सूखा छेना और रोटियां, पाकिस्तान में बनी दवाएं और दर्द निवारक इंजेक्शन भी मिले हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये आतंकवादी हीरानगर सेक्टर में कूटा मोड के पास सैदा सुखल गांव में छिपे हुए थे।

हीरानगर सेक्टर के सैदा सुखल गांव का मामला
जानकारी के मुताबिक, कठुआ में इन आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रैंक और एसएसपी रैंक के दो अधिकारियों की गाड़ियां निशाने पर आ गई थीं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7.45 बजे तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधि के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम इस गांव में पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद कुछ गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, माना जा रहा है कि ये गोलियां संदिग्ध आतंकवादियों ने चलाई थीं। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकी, एक जवान भी शहीद
कठुआ में हुए इस एनकाउंटर में मंगलवार देर रात एक आतंकी मारा गया था। अब दूसरा आतंकी भी सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई का निशाना बना। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। गांव में सर्च आॉपरेशन जारी है। ये दोनों आतंकी एक गांव में छुपे हुए थे। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को कठुआ जिले के हीरानगर इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। यहां आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, इसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

आतंकियों के पास से मिली पाकिस्तान में बनी चॉकलेट और दवाएं
आतंकियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद में 30 राउंड वाली तीन मैगजीन, 24 राउंड वाली एक मैगजीन, एक अलग पॉलीथीन बैग में 75 राउंड, तीन जिंदा ग्रेनेड भी बरामद हुआ। इसके अलावा 500 वाले एक लाख रुपये के नोट, पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, सूखा छेना और रोटियां, पाकिस्तान में बनी दवाएं और दर्द निवारक इंजेक्शन भी मिले। इसके साथ ही ए-4 बैटरी सेल के दो पैक, एंटीना वाला एक हैंडसेट और दो तार भी इनके पास था।

आतंकी घटना पर मायावती ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘जम्मू/कश्मीर में अभी हाल ही में जो आतंकी वारदातें हुई हैं, जिसमें अधिकांश एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है। अर्थात् हमला किया गया है। यह अति दुःखद और निन्दनीय है। ऐसे आतंकी तत्वों को ढेर करने के लिए, सरकार और सुरक्षा बलों की ओर से जो भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, यह सराहनीय है। बी.एस.पी. इसका समर्थन करती है। लेकिन इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना उचित नही।’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...