4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यअसम में पंचायत चुनाव का ऐलान, 2 और 7 मई को होगी...

असम में पंचायत चुनाव का ऐलान, 2 और 7 मई को होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे?

Published on

गुवाहाटी

असम में पंचायत चुनाव का शंखनाद हो गया है। निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद असम में पहली बार होने वाले पंचायत चुनावों के लिए 27 जिलों में दो मई और सात मई को दो चरणों में मतदान होगा। राज्य चुनाव आयुक्त आलोक कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना गुरुवार को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल निर्धारित की गई है।

11 मई को होगी मतगणना
कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 12 अप्रैल को होगी, जबकि नामांकन वापसी के लिए 17 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन उसी दिन (17 अप्रैल को) दोपहर तीन बजे के बाद किया जाएगा। कुमार के मुताबिक, दोनों चरणों की मतगणना 11 मई को होगी।

पहले-दूसरे चरण में कहां मतदान?
उन्होंने बताया कि पहले चरण में तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, धेमाजी, लखीमपुर, सोनितपुर, बिश्वनाथ, कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिले में मतदान होगा। कुमार के अनुसार, दूसरे चरण में धुबरी, दक्षिण सलमारा, मनकचर, गोलपारा, बोंगाईगांव, बारपेटा, बजाली, नलबाड़ी, कामरूप, कामरूप (महानगर), होजई नगांव, मोरीगांव और दरांग में वोट डाले जाएंगे।

कुल कितने वोटर करेंगे मतदान?
उन्होंने कहा कि असम के सात जिले संविधान की छठी अनुसूची के तहत आते हैं, जहां स्वायत्त परिषद के चुनाव होते हैं। कुमार ने बताया कि कुल 1,80,36,682 मतदाता, जिनमें 90,71,264 पुरुष, 89,65,010 महिलाएं और 408 अन्य शामिल हैं, 25,007 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...