13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यमम्मी-पापा और दादा-दादी की एक्सीडेंट में मौत, बाल-बाल बची तीन साल की...

मम्मी-पापा और दादा-दादी की एक्सीडेंट में मौत, बाल-बाल बची तीन साल की मासूम

Published on

भीलवाड़ा,

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण कार हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. जबकि, तीन साल की मासूम और कार ड्राइवर इस हादसे में बाल-बाल बच गए. हादसा अजमेर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. मृतकों में माता-पिता और उनके बेटे-बहू शामिल हैं.

कार हादसे का शिकार हुआ परिवार मूलत: भीनाय का रहने वाला था. इन दिनों ये परिवार अजमेर में रह रहा था. हादसे के वक्त पूरा परिवार एक कार में सवार होकर अजमेर से उदयपुर जा रहा था. अजमेर-भीलवाड़ा रोड पर पुर थाना क्षेत्र में अचानक से टायर फट गया. टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. जिसके बाद कार के चिथड़े उड़ गए.

कार के अंदर तीन साल की मासूम बच्ची को छोड़कर परिवार के चारों लोग मारे गए. इसी के साथ कार के ड्राइवर को भी हल्की चोट आई है. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से निकलवाया और मॉर्च्युरी में रखवाया. वहीं, कार ड्राइवर और बच्ची कीया को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, परिवार के मुखिया राधेश्याम खंडेलवाल रिटायर्ड बैंक कर्मचारी थे. रिटायरमेंट के बाद अब वो डेयरी का संचालन करते थे. वहीं उनका बेटा मृतक मनीष खंडेलवाल, बहू याशिका और उनकी तीन साल की पोती कीया अमेरिका रहते थे. अमेरिका से हाल ही घर लौटे थे. बेटा-बहू पोती को लेकर जब छुटि्टयों में घर लौटे तो परिवार में खुशियां लौट आईं. राधेश्याम खंडेलवाल और उनकी पत्नी बेहद खुश थीं. इसी बीच सोमवार रात को ही पूरा परिवार श्रीनाथ जी के दर्शन करने के लिए अपने घर से निकला था. लौटते समय यह हादसा हो गया.

 

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...