7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यपेमा खांडू फिर होंगे अरुणाचल के CM, बैठक में चुने गए विधायक...

पेमा खांडू फिर होंगे अरुणाचल के CM, बैठक में चुने गए विधायक दल के नेता

Published on

नई दिल्ली,

पेमा खांडू एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे. बुधवार को राजधानी ईटानगर में हुई बैठक में खांडू को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रवि शंकर प्रसाद और तरुण चुघ भी शामिल हुए. सूत्रों ने बताया कि खांडू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ गुरुवार सुबह शपथ ले सकते हैं. पेमा खांडू सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल केटी परनायक से मिलेंगे.

CM खांडू ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘अरुणाचल के विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. अत्यंत विनम्रता के साथ मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के दृष्टिकोण के अनुरूप विकासोन्मुख शासन के एक और कार्यकाल के लिए भाजपा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं.’

पेमा खांडू 2016 से अरुणाचल के मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार पदभार संभाला था. जब खांडू पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस के साथ थे. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए वे भाजपा में शामिल हो गए.अरुणाचल प्रदेश में खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटें जीतकर विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की. ​​लोकसभा चुनाव में भाजपा को दोनों सीटों पर जीत मिली है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...