13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यसपा सांसद राम भुआल निषाद को लोगों ने खदेड़ा, गोरखपुर के दोहरे...

सपा सांसद राम भुआल निषाद को लोगों ने खदेड़ा, गोरखपुर के दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके में एक दुखद घटना हुई। शिवपुर चकदहा गांव में दो लोगों की हत्या हो गई है। रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम भुआल निषाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें वापस भेज दिया। लोगों का कहना था कि वे पहले कभी नहीं आए और अब सिर्फ राजनीति करने आए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि हत्या का आरोपी सपा का कार्यकर्ता है और चुनावों में पार्टी के लिए काम करता था।

दरअसल, रविवार को सपा सांसद राम भुआल निषाद, सुल्तानपुर से चौरी चौरा पहुंचे थे। वे शिवपुर चकदहा में मारे गए लोगों के परिवार को सांत्वना देना चाहते थे, लेकिन वहां मौजूद लोग उनसे नाराज थे। उन्होंने निषाद के खिलाफ नारे लगाए और उन्हें वापस जाने को कहा। सुल्तानपुर सांसद लोगों को समझाते रहे, लेकिन लोग उनकी बातों को अनसुना कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि राम भुआल निषाद पहले कभी गांव में नहीं आए। अब जब हत्या हुई है, तो वे “राजनीतिक रोटी सेंकने” आए हैं। वे इस घटना का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करना चाहते हैं।

बीजेपी विधायक ने एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हत्या का आरोपी सपा का बूथ एजेंट है। वह लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सपा के लिए काम करता था और लोगों से पार्टी को वोट देने के लिए कहता था। विधायक ने आगे कहा कि सपा का चरित्र, चेहरा यही होता है। समाजवादी पार्टी अपराधियों की पार्टी है।

बता दें कि शिवपुर चकदहा गांव में शनिवार देर रात दो बजे गड़ासे से हमला करके मां-बेटी की हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान स्व. रविंद्र निषाद की पत्नी पूनम निषाद (45) और पुत्री अनुष्का (13) के रूप में हुई थी। पुलिस ने बड़ी बेटी की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...