5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहाथरस हादसे के वक्त संसद में PM मोदी दे रहे थे भाषण,...

हाथरस हादसे के वक्त संसद में PM मोदी दे रहे थे भाषण, किस MP ने राहुल गांधी के कान में भगदड़ के बारे में बताया?

Published on

हाथरस

देश की संसद में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिभाषण चल रहा था। उसी वक्त उत्तर प्रदेश के हाथरस से मनहूस खबर आ गई। एक स्वयंभू बाबा के प्रवचन में जुटी भीड़ भगदड़ का शिकार हो गई। 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सदन में कार्यवाही के दौरान मोबाइल ले जाने की मनाही होती है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ही पहले शख्स थे, जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हादसे के बारे में जानकारी दी।

सहारनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने इमरान मसूद ने मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान इस बात का जिक्र किया। खुद घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे इमरान ने बताया कि पीएम मोदी का भाषण चल रहा था। उस दौरान मुझे प्यास लगी तो पानी पीने के लिए बाहर निकला। बाहर मोबाइल देखा तो मैसेज फ्लैश हुआ। उस वक्त 50 लोगों की मौत की खबर आ रही थी।

कांग्रेस सांसद ने बताया कि अंदर आकर तुरंत राहुल गांधी को हाथरस में हुए बड़े हादसे के बारे में जानकारी दी। फिर अखिलेश यादव को बताया। तब तक सभी लोगों में यह चर्चा आम हो गई। इमरान मसूद उस दिन संसद की कार्यवाही खत्म होने के बाद हाथरस की तरफ निकल आए। उन्होंने बताया कि ऐसी घटना पहले नहीं देखी।

हाथरस के फुलराई में साकार हरि नारायण बाबा के सत्संग कार्यक्रम में मची भगदड़ में बड़ा हादसा हो गया। आंकड़े के मुताबिक 121 लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में लोग जख्मी हैं। पुलिस ने अभी 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम योगी सहित यूपी के सीनियर अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। शुक्रवार की सुबह राहुल गांधी भी पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...