7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यअयोध्या के दीपोत्सव में 'दार्शनिक' अंदाज में दिखे PM नरेंद्र मोदी, सुनाई...

अयोध्या के दीपोत्सव में ‘दार्शनिक’ अंदाज में दिखे PM नरेंद्र मोदी, सुनाई दीये पर बचपन में लिखी कविता

Published on

अयोध्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अयोध्या के सरयू तट पर दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव का आगाज किया। इसके बाद लाखों की संख्या में सरयू घाट पर दीप जगमगाने लगे। भव्य लेजर शो के जरिए राम कथा के प्रस्तुतीकरण ने लोगों का मन मोह लिया और लोग भाव विभोर हो उठे। इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय चिंतन परंपरा में दीपों के महत्व को प्रकाशित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी एक कविता भी सुनाई।

मोदी ने कहा कि राम चरित मानस में तुलसीदास ने कहा है कि जगत प्रकाश्य, प्रकाशक रामो। भगवान राम पूरे विश्व को प्रकाश देने वाले हैं। पूरे विश्व के लिए वह एक ज्योतिपुंज की तरह हैं। ये प्रकाश कौन सा है, ये प्रकाश है- दया और करुणा का। मानवता और मर्यादा का। समभाव और ममभाव का। ये प्रकाश है सबके साथ का। सबको साथ लेकर चलने के संदेश का। उन्होंने कहा कि सालों पहले शायद लड़कपन में, मैंने दीपक पर एक कविता लिखी थी, शीर्षक था, दीवो यानी कि दीया। उसकी पंक्तियां याद आ रही है।

“दीया आशा भी देता है, ऊष्मा भी देता है, आग भी देता है, आराम भी देता है। उगते सूरज को तो हर कोई पूजता है लेकिन दीया अंधेरी रात में भी साथ देता है। दीया स्वयं भी जलता है और अंधेरे को भी जलाता है। दीया मनुष्य के मन में समर्पण का भाव लाता है।”

दीप के बारे में बताते हुए मोदी ने आगे कहा कि हम स्वयं खपते हैं लेकिन जब सिद्धि का प्रकाश का प्राप्त होता है तो निष्काम भाव से उसे पूरे संसार को दे देते हैं। जब स्वार्थ से ऊपर ऊठकर संकल्पों की सिद्धि होती है तो हम कहते हैं कि यह सिद्धी मेरे लिए नहीं है। यह मानव मात्र के कल्याण के लिए है। यही भारत का चिंतन है चिरंतन संस्कृति है। भारत ने कितने अंधकार भरे युगों का सामना किया, जब दुनिया के कितने सूरत अस्त हो गए तब भी हमारे दीपक जलते रहे। हमने दीप जलाना नहीं छोड़ा। हमने विश्वास बढ़ाना नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा कि कोरोना के हमले की मुश्किलों के बीच इसी भाव से हर भारत वासी एक एक दीपक लेकर खड़ा हो गया था, और आज कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत कितनी ताकत से लड़ रहा है, ये दुनिया देख रही है। जब प्रकाश हमारे कर्मों का साक्षी बनता है तो अंधकार का अंत अपने आप सुनिश्चित हो जाता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...