7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यहिंदू एक्टिविस्ट सुहास शेट्टी की हत्या मामले में पुलिस ने 8 लोगों...

हिंदू एक्टिविस्ट सुहास शेट्टी की हत्या मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया, सभी आरोपी ‘सफवान’ गैंग से जुड़े

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक पुलिस ने हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी ‘सफवान’ गैंग से जुड़े हैं। मोहम्मद फाजिल की 2022 की बहुचर्चित हत्या के मुख्य आरोपी सुहास की 1 मई की रात को बाजपे के किन्निकंबला में अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने हत्या कर दी थी।

क्या थी हत्या की वजह?
सूत्रों ने बताया कि फाजिल के भाई आदिल ने हमलावरों को शेट्टी की हत्या के लिए कथित तौर पर पैसे दिए थे। 2022 का मोहम्मद फाजिल हत्याकांड, हिन्दू कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू हत्या का बदला लेने के लिए किया गया हत्याकांड था, इसमें सुहास मुख्य आरोपी था।

इस मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल सफवान, फाजिल के भाई आदिल, नियाज़, मुजम्मिल, कलंदर शाफी, रिज़वान, रणजीत और नागराज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि सुहास और उसके दोस्तों ने साल भर पहले अब्दुल साफवान पर भी जानलेवा हमला किया था लेकिन वो किसी तरह बच निकला और इस बात का बदला लेने के लिए साफवान ने अपने गैंग के बाकी लोगों के साथ मिलकर सुहास को बर्बरता से मौत के घाट उतार दिया।

आज मंगलूर में मौजूद गृह मंत्री डॉ परमेश्वर में उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि एंटी नक्सल टास्क फोर्स की तर्ज पर मंगलुरु जैसे साम्प्रदायिक तौर पर संवेदनशील इलाकों में एंटी कम्युनल टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

बता दें कि दक्षिण कन्नडा जिले के मंगलुरु शहर में गुरुवार शाम को एक हिन्दू एक्टिविस्ट का मर्डर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान सुहास शेट्टी के रूप में की है। सुहास फाजिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर अपराध के कई दूसरे मामले भी चल रहे थे। फाजिल हिन्दू कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारु की हत्या में मुख्य आरोपी था। प्रवीण की बर्बर हत्या के बाद 28 जुलाई 2022 को सूरतकल में फाजिल की हत्या कर दी गई थी और इस केस में सुहास शेट्टी मुख्य आरोपी था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...