3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यऑपरेशन सिंदूर पर सियासत! PDA बनाम भाजपा की नई जंग शुरू, रामगोपाल...

ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत! PDA बनाम भाजपा की नई जंग शुरू, रामगोपाल के विवादित बयान पर भड़के एमपी के मंत्री

Published on

इंदौर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के विवादित बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर चारों ओर आलोचना हो रही है।

रामगोपाल यादव ने पहले तो व्योमिका को दिव्या नाम से पुकारा, लेकिन मंच पर बैठे आदित्य यादव के टोकने के बाद नाम सुधारा। इसके बाद उन्होंने कहा कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की एक खास जाति से आती हैं, लेकिन भाजपा ने उन्हें राजपूत समझकर चुप्पी साध ली। वहीं, मुसलमान होने की वजह से भाजपा नेताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी को निशाने पर लिया।

पीडीए ने लड़ाई लड़ी
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में योगदान देने वाले तीन अधिकारियों एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि ये तीनों PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय से हैं। और असली लड़ाई इन्हीं वर्गों ने लड़ी है। यादव ने पूछा कि भाजपा आखिर किस आधार पर इस विजय का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है?

कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा?
इस बयान के बाद बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा, पूरा देश इस समय राष्ट्रभक्ति के दौर से गुजर गुजर रहा है। और कुछ लोग जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी मूर्खतापूर्ण बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज होने और इस्तीफे की अटकलों पर विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार न्यायपालिका के आदेश का पालन कर रही है। और आगे भी कोर्ट के आदेशों का पालन करेंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...