8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यमां-बाप के इकलौते बेटे थे कुलगाम में शहीद हुए प्रदीप, 18 साल...

मां-बाप के इकलौते बेटे थे कुलगाम में शहीद हुए प्रदीप, 18 साल की उम्र में बन गए थे सेना में कमांडो

Published on

जींद,

जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है. शनिवार को आतंकियों से लड़ते हुए दो जवानों के शहीद होने के बाद रविवार को जवानों ने एनकाउंटर में 6 आतंकवादियों को मार गिराया. हालांकि कुलगाम में आतंकियों से लोहा लेते समय सेना के कमांडो प्रदीप नैन शहीद हो गए थे. वो जींद के नरवाना के रहने वाले थे और बहादुरी से आतंकियों के खिलाफ लड़ रहे थे.

दो साल पहले हुई थी शादी
प्रदीप कमांडो के रूप में साल 2015 में सेना में भर्ती हुए थे और अभी तो दो साल पहले (2022) में उनकी शादी हुई थी. आतंकियों से लड़ते वक्त शहीद होने के बाद प्रदीप का पार्थिव शरीर आज गांव में लाया जाएगा. प्रदीप के परिवार में माता-पिता सहित उनकी धर्मपत्नी हैं. प्रदीप अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे.

प्रदीप की धर्मपत्नी गर्भवती हैं और जैसे ही उन्हें पति के शहीद होने की खबर मिली, तबियत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. प्रदीप के शहीद होने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है क्योंकि मात्र 27 साल की उम्र में उन्होंने देश की सुरक्षा में अपना बलिदान दे दिया. प्रदीप के पड़ोसी गांव के रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार जयभगवान के मुताबिक प्रदीप बहुत ही सरल स्वभाव का था .

पैरा कमांडो थे प्रदीप
बता दें कि आतंकियों से सुरक्षाबलों की पहली मुठभेड़ मोदरगाम गांव में हुई, जहां पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन कार्रवाई में शहीद हो गए थे. इसके बाद सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया और तीन आतंकवादियों को उनके ठिकाने पर घेर लिया. जवानों ने मुठभेड़ में उनको ढेर कर दिया.वहीं दूसरी मुठभेड़ फ्रिसल चिनिगाम गांव में हुई, जब सुरक्षा बलों को इलाके में संभावित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के बारे में सूचना मिली. इस ऑपरेशन के दौरान फर्स्ट राष्ट्रीय राइफल्स के हवलदार राज कुमार शहीद हो गए.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...