11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, दिल्ली से पटना बुलाई गईं...

प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, दिल्ली से पटना बुलाई गईं पत्नी डॉ जाह्नवी दास

Published on

पटना

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई है। वह छह दिनों से अनशन पर थे। सिर्फ़ पानी पी रहे थे। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्रशांत किशोर अनशन जारी रखना चाहते हैं। दवा भी नहीं ले रहे हैं। उनकी पत्नी डॉ जाह्नवी दास, जो खुद एक डॉक्टर हैं, दिल्ली से पटना बुलाई गई हैं। उन्हें पीके का इलाज कराने के लिए मनाने की ज़िम्मेदारी दी गई है।

प्रशांत किशोर के पेट में रात में दर्द शुरू हुआ
प्रशांत किशोर ने सोमवार सुबह गिरफ्तारी के बाद शाम को रिहाई के बाद मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनका अनशन जारी रहेगा। मंगलवार को अनशन की आगे की योजना बताने वाले थे। लेकिन रात में पेट दर्द शुरू हो गया। सुबह डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पीके अनशन कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ जाह्नवी दास को दिल्ली से बुलाया
प्रशांत किशोर पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। केवल पानी पी रहे हैं। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई है। पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती पीके अनशन नहीं तोड़ना चाहते। डॉक्टरों की बात नहीं मान रहे। मुंह से दवा लेने से भी इनकार कर रहे हैं। इसलिए उनकी पत्नी डॉ जाह्नवी दास को दिल्ली से बुलाया गया है। उम्मीद है कि वो पीके को इलाज के लिए मना लेंगी। पीके की पत्नी शाम तक पटना पहुंच जाएंगी।

पीके के पेट में हुआ इन्फेक्शन
जन सुराज के नेता पीके के पेट में इन्फेक्शन हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पानी कम पीने और खाना न खाने की वजह से यह हुआ है। पीके अस्पताल में भी अनशन पर अड़े हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...