16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यप्रयागराज ; महाकुंभ की भीड़ का चोरों ने उठाया फायदा! एक के...

प्रयागराज ; महाकुंभ की भीड़ का चोरों ने उठाया फायदा! एक के पास से ही मिले 60 लाख के मोबाइल

Published on

वाराणसी/प्रयागराज,

प्रयागराज और वाराणसी में चल रहे महाकुंभ के दौरान जहां मेहनतकश लोग रोजगार से करोड़ों की कमाई कर रहे थे, वहीं चोरों और उठाईगीरों ने भी इस भीड़ का फायदा उठाया. इसका खुलासा तब हुआ जब वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और RPF की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को 90 महंगे एंड्रॉयड फोन के साथ धर दबोचा. इन चोरी के फोन की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है.

वाराणसी कैंट जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बिहार के महराजगंज का निवासी रवि कुमार उर्फ गोलू चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. संदिग्ध हालत में पकड़े गए इस युवक के पास से महिला बैग और पिट्ठू बैग में छिपाए गए 90 महंगे मोबाइल और 1950 रुपए नगद बरामद हुए. पूछताछ में उसने कबूल किया कि ये फोन प्रयागराज और वाराणसी से चुराए गए थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया जा रहा है ताकि उनके असली मालिकों का पता लग सके. आरोपी से गहन पूछताछ जारी है ताकि यह पता चल सके कि उसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है.पुलिस का मानना है कि महाकुंभ के दौरान ऐसी चोरी की घटनाएं संगठित तरीके से अंजाम दी गई होंगी.

पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि क्या यह चोरी का सिलसिला महाकुंभ में आए लोगों को निशाना बनाने की बड़ी साजिश का हिस्सा था.बरामद फोन की कीमत 60 लाख रुपए होने से यह मामला और गंभीर हो गया है. प्रशासन ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने के संकेत दिए हैं.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...