6.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यप्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर हुई शुरू, श्रीराधा केली कुंज मार्ग पर...

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर हुई शुरू, श्रीराधा केली कुंज मार्ग पर दिखा हैरान करने वाला नजारा

Published on

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा में संत प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। मथुरा-वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज की रात में निकलने वाली पैदल यात्रा को लेकर पिछले दिनों विवाद खासा गरमाया रहा। सोमवार की सुबह पदयात्रा मार्ग पर रहने वाले लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। एक बार फिर से यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया था। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने रात 2:00 बजे निवास स्थान से निकलकर पैदल यात्रा शुरू करने की घोषणा की। श्री कृष्ण शरणम स्थित निवास स्थान से 10 बाद एक बार फिर रात 2:00 बजे जगतगुरु कृपालु हॉस्पिटल से होते हुए परिक्रमा स्थित श्रीहित राधा केली कुंज तक प्रेमानंद महाराज ने फिर से यात्रा शुरू की। इस दौरान इस मार्ग पर भक्ति और आस्था का संगम दिखा।

रोकी थी पदयात्रा
दरअसल, श्रीहित राधा केली कुंज मार्ग स्थित एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के लोगों के विरोध के कारण प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा रोक दी थी। वह रास्ता बदलकर से रमणरेती पुलिस चौकी होकर श्रीहित राधा केली कुंज जाने लगे थे। रविवार को एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष आशु शर्मा ने उनसे मुलाकात की थी। पूरे कॉलोनी वासियों की तरफ से क्षमा याचना की थी। दोबारा इस मार्ग पर यात्रा शुरू करने की अपील की थी।

सोमवार को यात्रा मार्ग पर रहने वाले करीब आधा दर्जन लोग प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। लोगों ने उनकी यात्रा दोबारा शुरू करने की प्रार्थना की। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने लोगों को आस्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सोमवार रात ठीक 2:00 बजे वह अपने स्थान से निकलेंगे और अस्पताल के पास से होते हुए आश्रम तक पैदल जाएंगे।

दिखा अद्भुत नजारा
मंगलवार अहले 2 बजे जब प्रेमानंद महाराज अपने लोगों के साथ पदयात्रा मार्ग पर निकले तो बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। प्रेमानंद महाराज के साथ और उनके पीछे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। वहां लोग कीर्तन करते और जयकारा लगाते प्रेमानंद महाराज का स्वागत करते दिखाई दिए। बड़ी संख्या में लोग कीर्तन करते भी दिखाई दिए। प्रेमानंद महाराज सबको आशीर्वाद देते आगे और मुस्कुराते आगे बढ़ते दिखे।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this