19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यराजस्थान दिवस की तैयारियों, विभागीय योजनाओं और लंबित मुद्दों पर मंथन

राजस्थान दिवस की तैयारियों, विभागीय योजनाओं और लंबित मुद्दों पर मंथन

Published on

– शिक्षा शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने ली विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक

जयपुर।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 25 मार्च को प्रस्तावित विभागीय कार्यों—योजनाओं की समीक्षा बैठक की पूर्व तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार को शासन सचिवालय में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने राजस्थान दिवस की पूर्व तैयारियों के साथ विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं और वित्तीय प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की और सभी सह-विभागों की कार्य योजनाओं, प्रगति एवं उपलब्धियों का बिंदुवार आकलन किया।

शिक्षा शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बैठक में विद्यार्थियों की संख्या, परीक्षा परिणाम, बुनियादी सुविधाएं, कौशल विकास, विकास कार्य, मूल्यांकन, मिड डे मील, दिव्यांग बालकों की शिक्षा के संबंध में किए जा रहे प्रयासों, जनजाति क्षेत्रों में विभिन्न मुद्दों की अद्यतन स्थिति, संपर्क पोर्ट्ल पर लंबित परिवादों व निस्तारण, विगत तीन वर्षों के बोर्ड परिणाम और रिक्त पदों सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान और विभाग के लंबित मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान श्री कुणाल ने बजट घोषणा 2024-25 एवं वित्तीय प्रावधानों से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया। साथ ही राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य में बालिका सैनिक स्कूल और ग्राम पंचायत कैमरी में प्रस्तावित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं।

शासन सचिव ने राजकीय और बालिका आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, फर्नीचर की उपलब्धता बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु आईसीटी लैब्स व अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में विभाग की अब तक की उपलब्धियों एवं नवाचारों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने ई-पाठशाला और ओपन स्कूल जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मिड डे मील आयुक्त विश्वमोहन शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद अनुपमा जोरवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, साक्षरता एवं सतत शिक्षा निदेशक मेघराज रतनू, संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल व मुन्नी मीना, राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल के सचिव मूलचंद वर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश कुमार बुनकर, उप सचिव मोनिका बलारा एवं विशेष अधिकारी बीके गुप्ता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...