15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यपुणे: घर में पिता और भाई से हुआ झगड़ा, लड़के ने घर...

पुणे: घर में पिता और भाई से हुआ झगड़ा, लड़के ने घर से बाहर 13 वाहनों में आग लगा दी, मचा बवाल

Published on

पुणे

पुणे के पिंपल निलाख के इंगलेनगर में एक 27 साल के युवक ने 13 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। युवक का अपने परिवार से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने सोसाइटी के पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। संगवी पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 62 साल के एक निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, युवक अपने माता-पिता और भाई को परेशान करता था। वह शराब का आदी है। सोसाइटी के लोगों ने युवक के परिवार की मदद करके उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था। मंगलवार रात को युवक का परिवारवालों से फिर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उसने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को आग लगा दी।

माता-पिता और भाई को परेशान करता था आरोपी
संगवी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर भीमसेन शिखरे ने बताया कि आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों एक ही सोसाइटी में रहते हैं। शिखरे ने बताया कि आरोपी शराबी है। अपने माता-पिता और भाई को परेशान करता था। शिकायतकर्ता और अन्य निवासियों ने परिवार की मदद की और उस आदमी को हाल ही में एक पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
शिखरे ने आगे बताया कि देर रात आरोपी का अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीखा विवाद हुआ था। इसके बाद तड़के लगभग 3:30 बजे संदिग्ध पार्किंग में गया और अपनी मां और भाई के दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। आग फैल गई और पार्किंग में 11 और दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए। कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को वाहनों में आग लगाते हुए देखा। पुलिस ने उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326 (चोट, बाढ़, आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा शरारत) के तहत मामला दर्ज किया है। शिखरे ने कहा कि हमने उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

13 गाड़ियां जलकर खाक
आग लगने से 13 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। इनमें से दो गाड़ियां आरोपी के भाई और मां की थीं। बाकी 11 गाड़ियां सोसाइटी के अन्य लोगों की थीं। यह घटना सोसाइटी में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...