3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपुणे : शादी के लिए पसंद नहीं आया लड़का, तो लड़की ने...

पुणे : शादी के लिए पसंद नहीं आया लड़का, तो लड़की ने दी हत्या की सुपारी, 5 गिरफ्तार

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी तय होने के बाद लड़की ने अपने वाले पति की हत्या की सुपारी दे दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मयूरी सुनील डांगड़े को सागर जयसिंह कदम पसंद नहीं आया, इसलिए उसने 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली. यवत पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन दुल्हन अब भी फरार है.

सागर जयसिंह कदम कर्जत तालुका के माही जलगांव का रहने वाला है और एक होटल में खाना बनाने का काम करता है. 27 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे जब वह दौंड तालुका के खामगांव फाटा के पास एक होटल के पास था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और डंडों से बुरी तरह पीटा. इस हमले के बाद सागर ने यवत पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.

शादी से पहले लड़की ने दी होने वाले पति की सुपारी
जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि हमले के पीछे मयूरी सुनील डांगड़े और संदीप दादा गावड़े का हाथ है. पुलिस ने आरोपियों आदित्य शंकर दांगडे, संदीप दादा गावड़े, शिवाजी रामदास जरे, सूरज दिगंबर जाधव और इंद्रभान सखाराम कोलपे को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी अहिल्यानगर जिले के रहने वाले हैं.

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई वेरना कार को भी जब्त कर लिया है. आरोपियों पर आईपीसी की धारा 109, 61 (2) और 126 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. सहायक पुलिस निरीक्षक महेश माने मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...