13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यकम पड़ जाएंगी पंजाब की जेल ....रास्ता रोकने पर किसानों ने भगवंत...

कम पड़ जाएंगी पंजाब की जेल ….रास्ता रोकने पर किसानों ने भगवंत मान को दी चेतावनी

Published on

चंडीगढ़

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद अब पार्टी के सिर्फ पंजाब में सरकार बची है। दिल्ली में जीत के बाद बीजेपी जहां उत्साहित है तो वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि अगले विधानसभा चुनावों के उसके लिए पंजाब में स्थितियां अनकूल हो सकती है। इस सब के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बदले नजर आ रहे हैं। पंजाब में जहां हाल ही में बुलडोजर गरजा तो अब वह किसानों के सामने भी नरम की बजाए गरम हैं। यही वजह है कि संयुक्त किसान माेर्चा (एसकेएम) के नेताओं ने भी मान के बदले रुख पर चेतावनी दी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मान को एक सीधी चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि अगर पंजाब के किसान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए गिरफ्तारी देने का फैसला करते हैं, तो उनके (सरकार) पास पर्याप्त जेल नहीं होंगी।

किसानों से टकराव से विपक्ष को मौका
किसानों की तरफ से यह बयान मुख्यमंत्री के उस बयान और पुलिस की कार्रवाई के बाद आया है। भगवंत मान ने कहा था कि कि मैं सिर्फ़ किसानों का नहीं बल्कि पंजाब के 3.5 करोड़ लोगों का संरक्षक हूं। विरोध प्रदर्शन व्यापारियों, व्यवसायियों, छात्रों और कर्मचारियों को असुविधा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि पंजाब में रोज सड़क और रेल रोकाे हो रहा है। ऐसे में पंजाब धरना-प्रदर्शन वाला राज्य बनता जा रहा है। किसानों के साथ मान की मीटिंग भी तीखी रही थी। आप सरकार और किसानों के टकराव ने राज्य में विपक्ष को नया मौका दे दिया है। कांग्रेस और बीजेपी आप सरकार पर अन्नदाताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में निकले किसानों को कई प्रवेश बिंदुओं पर रोक दिया गया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है।

आप चुप, मान ने लिया ‘यू-टर्न’
आम आदमी पार्टी 2022 के चुनावों में किसानों के समर्थन की वजह से प्रचंड तरीके से सत्ता में आई थी। यही वजह है कि पूरे किसान आंदोलन में आप ने दिल्ली बॉर्डर के साथ पंजाब में किसानों पर रुख नरम रखा था। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में किसानों के लिए अस्थायी जेल के जगह देने से मना कर दिया था, लेकिन पंजाब में किसान मान को चेतावनी दे रहे हैं कि राज्य में जेलें कम पड़ जाएंगी। केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर पर हैं। दिल्ली में हार से पंजाब में आप को दूसरा झटका लगा है क्यों लोकसभा चुनावों में आप 13 में सिर्फ 1 सीट जीत पाई थी। जबकि पार्टी ने विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीटें जीती थीं।

अब चुनावों में बाकी दो साल
दिल्ली चुनाव के भगवंत मान ने ताकत झोंकी थी। उनके कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों द्वारा सक्रिय प्रचार के बावजूद पार्टी 22 पर सिमट गई थी। राजनीतिक विश्लेषक मान के बदले अंदाज को आप की नई रणनीति का हिस्सा माना रहे हैं। इसीलिए मान अब सिर्फ किसानों की बजाए सभी लोगों की फिक्र की बात कर रहे हैं। क्योंकि किसानों को प्रचंड समर्थन के बाद भी दिल्ली में तमाम ग्रामीण सीटें भी आप हार गई। आप के लिए सबसे बड़ा सदमा केजरीवाल की हार रही। केजरीवाल के अब राज्यसभा जाने की चर्चा है, हालांकि यह भी कहा रहा है पंजाब में सरकार बचाने के लिए केजरीवाल नए प्रयोग कर सकते हैं। संगठन में बदलाव की बात भी कही जा रही है

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...