7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यराम के अस्तित्व पर उठते थे सवाल, हमने हीनभावना की बेड़ियां तोड़ीं......

राम के अस्तित्व पर उठते थे सवाल, हमने हीनभावना की बेड़ियां तोड़ीं… अयोध्या में बोले पीएम मोदी

Published on

अयोध्या

अयोध्या में रविवार को भव्य दीपोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया। इसके बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि एक समय था, जब देश में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे लेकिन हमने हीन भावना की बेड़ियां तोड़ी हैं। उन्होंने देशवासियों को छोटी दीपावली के अवसर पर कल की दिवाली के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

अपने भाषण में मोदी ने कहा कि एक समय था, राम के बारे में हमारी सभ्यता के बारे में बात करने से बचा जाता था। इसी देश में राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाए जाते थे। उसका परिणाम ये हुआ कि हमारी धार्मिक सांस्कृतिक पहचान पीछे छूटती गई। अयोध्या आते थे तो मन दुखी हो जाता था। वाराणसी की गलियां परेशान कर देती थीं। जिन्हें हम अपने अस्तित्व का प्रतीक मानते थे, वही बदहाल थे, तो मनोबल टूट जाता था। 8 सालों में देश ने हीनभावना की बेड़ियों को तोड़ा है।

विकास के नए आयाम छू रहा है अयोध्या
मोदी ने कहा कि हमने राम मंदिर, केदारनाथ महाकाल तक घनघोर उपेक्षा के शिकार हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है। अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गईं। सड़कों का विकास हो रहा है, नए इन्फ्रास्ट्रक्चर बन रहे हैं। विकास नए आयाम छू रहा है। मोदी ने कहा कि इस बार लाल किले से पंच प्राणों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। इनकी ऊर्जा जिस एक तत्व से जुड़ी है, वो है भारत के नागरिकों का कर्तव्य। आज अयोध्या में दीपोत्सव पर हमें इस संकल्प को दोहराना है। श्रीराम से जितना सीख सकें, सीखना है। भगवान राम, मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाते हैं। मर्यादा मान रखना भी सिखाती है और मान देना भी सिखाती है और मर्यादा जिस बोध की आग्रही होती है, वो बोध कर्तव्य ही है।

दुनिया भर में फैल रहा है राम का दर्शन
मोदी ने कहा कि श्रीराम लला के दर्शन और राम का अभिषेक ये सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। जब राम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर राम के आदर्श और मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया पथ और प्रदीप्त हो उठता है। अयोध्या की तो रज-रज में उनका दर्शन समाहित है। आज अयोध्या की रामलीला के माध्यम से, सरयू आरती के माध्यम से, दीपोत्सव के माध्यम से और रामायण पर शोध के जरिए यह दर्शन पूरी दुनिया में फैल रहा है। अयोध्या और यूपी के लोग जनकल्याण की धारा को गति दे रहे हैं। इस अवसर पर मैं आपको देशवासियों को और विश्व भर में फैले हुए राम भक्तों को भी हार्दिक बधाई देता हूं।

राम भारतवासियों के आदर्शः मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार दिवाली ऐसे समय आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस समय राम जैसी संकल्प शक्ति देश को ऊपर ले जाएगी। राम ने अपने वचन और विचारों में जिन मूल्यों को गढ़ा, वो सबका साथ, सबका विकास की प्रेरणा है और सबका विश्वास और सबका प्रयास का आधार भी है। विकसित भारत की आकांक्षा लिए आगे बढ़ रहे भारतवासियों के लिए राम के आदर्श उस प्रकाश स्तंभ की तरह हैं, जो कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का हौसला देंगे।

राम धर्म के सजीव रूपः मोदी
पीएम ने कहा कि हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि राम साक्षात धर्म के यानी कर्तव्य के सजीव स्वरूप हैं। भगवान राम जब जिस भूमिका में रहे, उन्होंने कर्तव्यों पर सबसे ज्यादा बल दिया। वो जब राजकुमार थे, तब ऋषियों की गुरुकुलों की सुरक्षा का कर्तव्य निभाया। राज्याभिषेक के समय आज्ञाकारी बेटे का कर्तव्य निभाया। पिता के वचनों को प्राथमिकता देते हुए वन जाने को स्वीकार किया। वन में होते हैं तो वनवासियों को गले लगाते हैं। शबरी का आशीर्वाद लेते हैं। वन में सबका साथ लेते हैं। राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते।

भारत की भावना के प्रतीक हैं रामः मोदी
मोदी ने कहा कि राम भारत की भावना के प्रतीक हैं जो मानती है, हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से ज्यादा जरूरी हैं। हमारे संविधान की जिस मूल प्रति पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जी का चित्र है, वह मौलिक अधिकारों की बात करता है। हमारे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी, दूसरी ओर राम के रूप में कर्तव्यों का बोध। हम जितना कर्तव्यों का बोध मजबूत करेंगे, राम राज्य की कल्पना उतनी साकार होती जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...