13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यनतीजों से पहले मुख्यमंत्री की रेस, महायुति में चर्चा तो MVA ने...

नतीजों से पहले मुख्यमंत्री की रेस, महायुति में चर्चा तो MVA ने बुलाई अहम बैठक

Published on

मुंबई

चुनाव नतीजे आने से पहले ही प्रदेश में मुख्यमंत्री की रेस में कई सारे दावे सामने आए हैं। महायुति में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि मुख्यमंत्री तो देवेंद्र फडणवीस को बनाया जाना चाहिए। दूसरी ओर, शिंदे सेना के नेता संजय शिरसाट कहते हैं कि चुनाव तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया तो मुख्यमंत्री के हकदार तो शिंदे ही हैं। इनके अलावा भी अजित पवार के लोग उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और उद्धव सेना की ओर से उद्धव ठाकरे का नाम सामने आ रहा है।

वोटिंग परसेंट 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े
विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वोटिंग परसेंट 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े हैं। सभी एक्जिट पोल में महायुति सरकार बनने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में महाविकास अघाड़ी और महायुति के लोग अपने-अपने दलों के प्रमुख को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को 100 फीसदी लगता है कि हमारे नेता फडणवीस को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
शिंदे सेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि बावनकुले के लिए यह स्वाभाविक है कि वह चाहते हैं कि बीजेपी नेता मुख्यमंत्री बनें। उसी तरह हम भी चाहते हैं कि हमारा नेता मुख्यमंत्री हो। हमने एकनाथ शिंदे के चेहरे पर चुनाव लड़ा। राज्य की जनता ने एकनाथ शिंदे के चेहरे के प्रति अपनी पसंद बता दी है, और हक तो उनका ही बनता है। मुझे पूरा यकीन है कि नतीजे के बाद वे राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी तरह से अजित पवार की एनसीपी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अजित पवार मुख्यमंत्री बने। वैसे चुनाव से पहले महायुति के प्रमुख घटक दल बीजेपी, शिंदे सेना और अजित पवार की एनसीपी ने बयान दिया था कि चुनाव नतीजे आने के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री के बाबत निर्णय लिया जाएगा।

महाविकास अघाड़ी की बैठक
सरकार बनाने को लेकर महाविकास अघाड़ी के घटक दलों की गुरुवार को एक वर्चुअल बैठक हुई और शुक्रवार को तीनों दलों की बैठक होगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढ़े ने बताया कि सरकार बनाने को लेकर बैठक होने वाली है। वैसे नाना को मुख्यमंत्री बनाने की मांग विदर्भ से लगातार उठ रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...