15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी ने बताई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की डेट,...

राहुल गांधी ने बताई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की डेट, बीजेपी सांसद ने कहा, माफी मांगो

Published on

कोलकाता

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने माफी मांगने की मांग की है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी के अध्यक्ष मजूमदार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की तारीफ बताने को अपमानजनक बताया है। मजूमदार ने गुरुवार को राहुल गांधी के बयान के बाद कहा कि कांग्रेस नेता का बयान डिस रिस्पेक्टफुल है। राहुल गांधी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर कहा था कि उनकी की मृत्यु तिथि 18 अगस्त, 1945 को हुई थी। सुकांत मजूमदार ने कहना है कि बोस की मृत्यु एक विमान दुर्घटना में हुई थी, लेकिन इस बारे में बहस जारी है।

एक्स पर साझा की थी पोस्ट
राहुल गांधी ने एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में लिखा है कि महान क्रांतिकारी, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। नेताजी का नेतृत्व, साहस, सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष और सहिष्णुता और समावेश के लिए उनका योगदान आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है। भारत माता के अमर सपूत को मेरा सादर नमन। जय हिंद! इस पोस्ट में एक तस्वीर है। इसमें उनका जीवन काल 23 जनवरी, 1897 – 18 अगस्त, 1945 बताया गया था। मृत्यु तिथि के उल्लेख पर बीजेपी ने तीखी आलोचना की है।

सुकांत मजूमदार हुए आक्रामक
बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं इस दावे का पुरजोर विरोध करता हूं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु 18 अगस्त, 1945 को हुई थी, जैसा कि राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है। मैं मांग करता हूं कि राहुल गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री नेताजी के प्रति अनादर दिखाने के लिए 24 घंटे के भीतर माफी मांगें। मैं नेताजी के सभी अनुयायियों से इस मांग को साझा करके अपनी आवाज उठाने की अपील करता हूं। कांग्रेस शर्म करो! राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने अभी तक बीजेपी की आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...