13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यराजस्थान: पत्नी से हुआ झगड़ा तो ट्रेन के आगे कूद गया 23...

राजस्थान: पत्नी से हुआ झगड़ा तो ट्रेन के आगे कूद गया 23 वर्षीय शख्स… हुई मौत

Published on

कोटा,

राजस्थान के कोटा में एक शख्स ने पत्नी से लड़ाई के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी.

मृतक की पहचान सवाई माधोपुर जिले के निवासी दिलराज मीना (23) के रूप में हुई है. मामले की जानकारी देते हुए बोरखेड़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर देवेश भारद्वाज ने बताया कि दिलराज ने यह कदम तब उठाया, जब उसकी पत्नी उसे रोकने के लिए दौड़ी. उन्होंने कहा कि पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है. क्योंकि मृतक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक संदेश अपलोड किया था, जिसमें कहा गया था कि उसके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है.

पुलिस ने बताया कि पिछले साल प्रेम संबंध के बाद शादी करने वाला यह जोड़ा कोटा के बालाजी की बगीची में रह रहा था और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा था. इसी बीच रविवार को दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. जिसके बाद दिलराज आत्महत्या करने की धमकी देते हुए कमरे से बाहर चला गया.

हालांकि, इस दौरान पत्नी दिलराज को रोकने के लिए चिल्लाते हुए रेलवे ट्रैक की ओर भागी, लेकिन वह उससे कुछ मीटर पहले ही ट्रेन के आगे कूद गया. फिलहाल मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...