11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यराजस्थान : तिरंगे से बालमुकुंद आचार्य ने पोछा पसीना! भड़की कांग्रेस, कार्रवाई...

राजस्थान : तिरंगे से बालमुकुंद आचार्य ने पोछा पसीना! भड़की कांग्रेस, कार्रवाई की मांग’

Published on

जयपुर,’

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद कांग्रेस ने उन पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है. दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद निकाले गए तिरंगा यात्रा में वो तिरेंगे से अपने चेहरे का पसीना पोछते हुए नजर आ रहे हैं.

इसमें पैदल चलते-चलते विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगे से अपना पसीना पोछने लगे. बीजेपी विधायक की इस हरकत को विपक्ष ने तिरंगे का अपमान बताकर उनसे माफी की मांग कर रही है. इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल X हैंडल के अलावा कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने भी उन्हें आड़े हाथ लिया है.

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
प्रदेश कांग्रेस के X हैंडल पर भाजपा विधायक का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, ‘तिरंगे का अपमान, कब तक सहेगा हिंदुस्तान? भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य माफ़ी मांगो. यही नहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा ने तो वीडियो को रिट्वीट करते हुए तंज कसते हुए लिखा कि यह वही है ना जो किसी ना किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर पाए जाते हैं ? यही नहीं इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा कि जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले ये विधायक तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं ? राष्ट्रीय ध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है.

हालांकि तिरंगे के अपमान को लेकर जब भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य से संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई थी.

बीजेपी ने आयोजित की थी तिरंगा यात्रा
इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा डिप्टी सीएम दिया कुमारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के अलावा कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इसी दौरान भीषण गर्मी में पसीना-पसीना हुए विधायक बालमुकुंद आचार्य ने हाथ में रखें तिरंगे के दुपट्टे से पसीना पोंछ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...