11 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यराजस्थान: 24 साल की महिला की चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चेयरमैन ने भर...

राजस्थान: 24 साल की महिला की चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चेयरमैन ने भर दी मांग, कांग्रेस नेता के लव अफेयर मामले से आया भूचाल

Published on

चितौडगढ़:

राजस्थान में भक्ति और शक्ति की नगरी के रूप में विख्यात चित्तौड़गढ़ का सियासी पारा अचानक गर्मा गया है। यहां नगर परिषद के सभापति संदीप शर्मा पर बीजेपी ने चरित्रहीन होने का आरोप उनके इस्तीफे की मांग की है। दरअसल, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वर्तमान सभापति संदीप श,र्मा जो कांग्रेस पार्टी से हैं। बताया जा रहा है कि उनका एक महिला के साथ वीडियो और कुछ फोटोग्राफ्स वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में सभापति 24 साल की एक महिला की मांग भरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो , ऑडियो और कुछ फोटोग्राफ्स जमकर वायरल हो रही है, जिसके चलते सभापति विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि वीडियो की नवभारत टाइम्स ऑनलाइ पुष्टि नहीं करता।

जानिए क्या है पूरा मामला
पूरे मामले पर चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष बीजेपी नेता छोटू सिंह शेखावत ने बयान जारी कर कहा है कि भ्रष्टाचारी व चरित्रहीन सभापति को राज्य सरकार अति शीघ्र निलंबित करें। छोटू सिंह ने का कहना है कि चित्तौड़गढ़ के नागरिक नंबर एक और सभापति संदीप शर्मा पर पिछले 3 साल से भ्रष्टाचार के कम से कम दो दर्जन मामले सामने आए चार मामलों में कोतवाली में परिवाद भी दर्ज कराए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से 20 मामले में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। वहीं अब सभापति के लव अफेयर का मामला सामने आया है। छोटू सिंह ने अपने बयान में कहा कि ‘ इतनी ऊंची पोस्ट पर होते हुए इस व्यक्ति को चरित्रहीन होने में शोभा नहीं देता है । भ्रष्टाचार के इतने मामले एवं चरित्र का मामला सामने आने पर हम राज्य सरकार से इस सभापति को अति शीघ्र बर्खास्त करने की मांग करते हैं’।

संदीप शर्मा ने कहा- ‘ये राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा’
इधर, इस संबंध में चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के सभापति संदीप शर्मा ने भी अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि ‘यह फोटो ,वीडियो और ऑडियो फेक और एडिटेड है। राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। मैं इस संबंध में कानूनी कार्रवाई के प्रावधान पर भी विचार कर रहा हूं। बता दें कि सभापति संदीप शर्मा चित्तौड़गढ़ से दो बार विधायक रहे सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नजदीकी माने जाते हैं । नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने में कुछ ही महीने बाकी बचे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लव अफेयर से संबंधित वायरल होने से चित्तौड़गढ़ की राजनीति में तूफान आ गया है।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...