12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान: हनी ट्रैप में फंसे अधिकारी को सिपाही कर रहा था ब्लैकमेल,...

राजस्थान: हनी ट्रैप में फंसे अधिकारी को सिपाही कर रहा था ब्लैकमेल, अब ऐसा फंसा कि सस्पेंड होने के साथ हुई गिरफ्तारी

Published on

भीलवाड़ा:

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के माण्डल थाना क्षेत्र के नानकपुरा चौकी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल हंसराज गुर्जर की ओर से एक अधिकारी को ब्लैकमेल कर उससे रुपये ऐठना भारी पड़ गया। एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने ब्लैकमेल के आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड करने के साथ गिरफ्तार भी करवा दिया। अब इस सिपाही के सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

ऐसे किया अधिकारी को ब्लैकमेल
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार देर रात भीलवाड़ा जिले के माण्डल कस्बे के रिहायशी इलाके में एक सरकारी विभाग का अधिकारी युवती से मिलने पहुंचा था। इस दौरान अधिकारी और लड़की के पास दो अज्ञात लड़के पहुंचे। यहां से दोनों लड़के अधिकारी और लड़की को माण्डल थाना क्षेत्र के नानकपुरा पुलिस चौकी पर ले गए। इसके बाद नानकपुरा पुलिस चौकी पर तैनात 38 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल हंसराज गुर्जर ने अधिकारी को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये की मांग करते हुए अधिकारी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

कांस्टेबल ने परिचित के अकाउंट पर रकम ट्रांसफर करवाई
इस दौरान अधिकारी की ओर से लड़की से मिलने के मामले को रफा- दफा करने की एवज में पुलिस कांस्टेबल ने 5 लाख रुपये की डिमांड की। अधिकारी और पुलिस कांस्टेबल के बीच एक लाख तीस हजार रुपए देने में सौदा तय हुआ। अधिकारी से कांस्टेबल हंसराज ने अपने परिचित महेंद्र गाडरी के गूगल पे अकाउंट में 80 हजार रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने के साथ ही बाकी की रकम बाद में देने की बात हुई।

इसके बाद पीड़ित अधिकारी भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के पास शिकायत लेकर पहुंचा। भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए शिकायत का सत्यापन करवाया। इसके बाद कांस्टेबल के खिलाफ माण्डल थाने में धारा 308(6), 308(7), 127(2) बीएस में मामला दर्ज करते हुए एसपी ने तुरंत कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इस मामले में गुरुवार को कांस्टेबल हंसराज गुर्जर को भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह गिरफ्तार कर गुलाबपुरा थाने लेकर गए। अब कांस्टेबल हंसराज गुर्जर से पूछताछ की जा रही है।

जहाजपुर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज
इधर, जांच में पुलिस के सामने यह तथ्य आया कि मनोज सोनी नामक व्यक्ति और उसके सहयोगी महिला व अन्य ब्रोकर के साथ पुलिस से मिलकर हनी ट्रैप ठगी का कार्य करते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहीं मनोज सोनी के मोबाइल नंबर से भी हमें कुछ जानकारी मिली है। जहां पूर्व में भी इसी युवती (महिला) ने अलग-अलग नाम से भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर और भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करवा रखे हैं।

Latest articles

कोलार रोड पर चलती एसयूवी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली गाड़ी

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक चलती एसयूवी कार में अचानक...

स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक के बंगले के कर्मचारी की मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट के स्विमिंग...

अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत

भोपाल। राजधानी के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या...

नामदेव समाज प्रांतीय निर्वाचन: प्रत्याशियों के नाम तय, आज होगा मतदान

भोपाल। मप्र नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन सत्र 2026-29 की सरगर्मियां तेज...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...