12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यराजस्थान: CRPF जवान की 10 महीने तक डिजिटल कैद , रेप के...

राजस्थान: CRPF जवान की 10 महीने तक डिजिटल कैद , रेप के झूठे केस और नौकरी की धमकी से ऐसे रहा परेशान

Published on

झुंझुनूं:

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव का एक सीआरपीएफ जवान साइबर ठगी का ऐसा शिकार बना कि उसे 10 महीने तक डिजिटल अरेस्ट की कैद में रहना पड़ा। ठग ने खुद को जयपुर के सांगानेर थाने का पुलिसकर्मी बताकर जवान को लड़की से दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। साथ ही डरा-धमकाकर 65 हजार रुपये ठग लिए। अब तक ठग का पीछा छूटने का नाम नहीं ले रहा, जिसके चलते परेशान जवान ने आखिरकार सुलताना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दरअसल, जिले के पदमपुरा गांव का एक सीआरपीएफ जवान, जो देश की सेवा में दिन-रात तैनात रहता है, पिछले 10 महीनों से एक ऐसे दु:स्वप्न का शिकार बना, जिसकी शुरुआत एक अनजान फोन कॉल से हुई। साइबर ठगों ने इस जवान को डिजिटल अरेस्ट में जकड़ लिया, दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और उसकी मेहनत की कमाई छीन ली। यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि डिजिटल दुनिया के उस अंधेरे चेहरे को उजागर करती है, जहां मासूम लोग शातिर ठगों का शिकार बन जाते हैं।

कॉल से शुरू हुआ खेल, ठग ने बताया-जयपुर में कांस्टेबल
यह मामला साइबर क्राइम की दुनिया में एक नया ट्विस्ट लेकर आया है, ठग ने जवान को मानसिक रूप से तोडऩे के लिए हर हथकंडा अपनाया। शुरुआत हुई एक अनजान कॉल से श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार के पास करीब 10 महीने पहले एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को जयपुर के सांगानेर थाने का पुलिसकर्मी बताया और ठंडी, धमकी भरी आवाज में कहा, आपने एक लडक़ी के साथ गलत काम किया है, आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इसे रफा-दफा करना है तो ढाई लाख रुपये चाहिए।

संजय का दिल धक-धक करने लगा। देश की सेवा करने वाला यह जवान, जिसके पास कीपैड फोन तक था, समझ नहीं पाया कि वह इस मुसीबत में कैसे फंस गया। सतर्कता दिखाते हुए उसने सांगानेर थाने में फोन किया, जहां उसे बताया गया कि उसके खिलाफ कोई केस नहीं है। लेकिन ठग कहां रुकने वाला था? उसने कॉल्स की बौछार शुरू कर दी। कभी नौकरी छिन जाने की धमकी, तो कभी संगीन मामले में फंसाने का डर दिखाया। संजय, जो अपनी इज्जत और नौकरी को लेकर चिंतित था, धीरे-धीरे इस जाल में फंसता चला गया।

डर, धमकी और वॉट्सऐप तक पहुंचा खेल
लेकिन ठग कहां रुकने वाला था। ठग की धमकियों से डरकर संजय ने अपनी जेब ढीली करनी शुरू की। ठग ने हार नहीं मानी और लगातार कॉल कर संजय को डराना शुरू कर दिया। कभी संगीन मामले में फंसाने की धमकी, तो कभी नौकरी से निकलवाने की बात कहकर उसने जवान पर मानसिक दबाव बनाया। संजय ने बताया, शुरुआत में मेरे पास की-पैड फोन था, मैं न एंड्रॉयड इस्तेमाल करता था, न UPI। फिर भी डर के मारे मैंने दोस्तों से नकद देकर 65 हजार रुपये ठग को ट्रांसफर करवा दिए। बाद में संजय ने एंड्रॉयड फोन लिया, तो ठग ने वॉट्सऐप पर फर्जी पुलिस दस्तावेज भेजकर और धमकियां दीं। नंबर ब्लॉक करने पर भी वह नए-नए नंबरों से कॉल करता रहा। एक बार तो ठग ने कहा, तुम्हारा फोन ट्रैक हो रहा है, दूसरा नंबर यूज करो।

हर रात बेचैनी, हर दिन डर
संजय ने किसी से कुछ नहीं कहा-न दोस्तों से, न परिवार से। उसकी जिंदगी एक डिजिटल जेल बन गई थी, जहां ठग उसका अरेस्टिंग ऑफिसर था।

होली पर पत्नी को बताई आपबीती, जयपुर में खुली पोल
होली की छुट्टियों पर गांव आए संजय ने पत्नी को अपनी परेशानी बताई और उसके फोन से ठग से बात की। ठग ने बाकी पैसे की डिमांड जारी रखी। इसके बाद संजय जयपुर पहुंचा और सांगानेर थाने में अपने खिलाफ केस की सच्चाई जानी, जो झूठी निकली। फिर भी ठग ने हार नहीं मानी और 4 अप्रैल को आखिरी बार 5 हजार रुपये ठग लिए। संजय ने बताया, वह अब भी कॉल कर नौकरी जाने की धमकी दे रहा है। मैं मानसिक रूप से टूट चुका था। लगातार ठग मुझसे पैसे ऐंठता रहा।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...