4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान: SI भर्ती 2021 पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, ना आउट परेड...

राजस्थान: SI भर्ती 2021 पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, ना आउट परेड होगी और ना ही पोस्टिंग मिलेगी

Published on

जयपुर

पेपर लीक के मामले में उलझी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 मामले में राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती 2021 के चयनित अफसरों की आउट परैड पर रोक लगा दी है। साथ ही ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दी जाने वाली पोस्टिंग पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि एसआई भर्ती 2021 की आउट परैड और पोस्टिंग हाईकोर्ट के आदेशों के अधीन रहेगी। जब तक याचिकाकर्ता के प्रार्थना पत्र पर अंतिम निर्णय नहीं आ जाता। तब तक यथा स्थिति बनी रहेगी। आउट परैड और पोस्टिंग पर रोक लगाने का आदेश जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने दिया है।

50 ट्रेनी एसआई हो चुके गिरफ्तार
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के पेपर लीक मामले में एसओजी बड़ा खुलासा कर चुकी है। पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसओजी ने माना कि बड़े स्तर पर पेपर लीक हुए हैं। इस मामले में 50 चयनित ट्रेनी एसआई गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही पेपर लीक करने वाली अलग अलग गैंग से जुड़े करीब 30 आरोपी भी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा और पूर्व सदस्य रामू राम राईका भी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। पेपर लीक मामले में उलझी इस भर्ती को लेकर कैलाश चंद शर्मा और अन्य की ओर से हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट हरेंद्र नील ने पैरवी की।

भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के पेपर लीक मामले में पेपर लीक होना सामने आने के बाद इस भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की मांग उठी है। पिछले कांग्रेस सरकार के समय भी कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की थी। उन दिनों डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने पेपर लीक से जुड़े कई तथ्य एसओजी को सौंपे थे। सरकार बदलने के बाद भी डॉ. किरोड़ीलाल मीणा इसी बात पर अड़े हुए हैं कि यह भर्ती रद्द होनी चाहिए। पिछले सप्ताह जयपुर में जब दो बेरोजगार युवा परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए पानी की टंकी पर चढे थे। तब भी कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने उन्हें पेपर निरस्त कराने का आश्वासन देकर टंकी से नीचे उतारा।

आरपीएससी से ही हुआ था पेपर लीक, कई एसआई हैं रडार पर
पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसओजी ने अपनी जांच में यह पाया था कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर आरपीएससी से ही लीक हुआ है। आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा (वर्तमान में निलंबित) ने परीक्षा से एक महीने पहले पेपर लीक करके आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राईका को दिये थे। राईका ने अपने बेटे और बेटी को करीब एक महीने पहले ही पेपर मिल गए थे। इस भर्ती में राईका के बेटे और बेटी दोनों का चयन हो गया था। पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एसओजी ने रामू राम राईका के बेटे और बेटी को भी गिरफ्तार किया जो फिलहाल जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह का कहना है कि 50 ट्रेनी एसआई गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अभी और भी कई ट्रेनी एसआई रडार पर हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...