13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यराजस्थान: फेयरवेल कार्ड पर लिखा "जश्न-ए-अलविदा", उर्दू इस्तेमाल करने पर स्कूल प्रिंसिपल...

राजस्थान: फेयरवेल कार्ड पर लिखा “जश्न-ए-अलविदा”, उर्दू इस्तेमाल करने पर स्कूल प्रिंसिपल पर गिरी गाज

Published on

जयपुर,

राजस्थान के बारां जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ विदाई समारोह की जगह “जश्न-ए-अलविदा” लिखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. स्कूल प्रिंसिपल ने फेयरवेल कार्ड पर उर्दू में “जश्न-ए-अलविदा” लिख दिया था. बीजेपी विधायक की शिकायत के बाद जिला कलक्टर ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक जांच कमेटी गठित की है. जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उर्दू के शब्दों के प्रयोग पर आपत्ति जताई थी.

यह भी बताया जा रहा है कि मदन दिलावर, जो खुद बारां जिले से आते हैं उन्होंने उर्दू के अल्फ़ाज़ लिखने पर आपत्ति जताई थी. इस पूरे मामले में अब जांच कमेटी यह तय करेगी कि स्कूल में इस शब्द का इस्तेमाल उचित था या नहीं, और क्या कोई नियम उल्लंघन हुआ है.

डीएम से लेकर शिक्षा मंत्री तक पहुंची शिकायत
दरअसल, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, शाहबाद के प्रधानाचार्य विकेश कुमार ने 28 फरवरी, 2025 को छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया था. समारोह के निमंत्रण कार्ड पर उर्दू वाक्यांश लिखा था, जिसकी कुछ लोगों ने आलोचना की और इसे अनुचित माना. इस मामले को लेकर विवाद बढ़ता गया और शिक्षा मंत्री, स्थानीय विधायक और जिला कलेक्टर के पास शिकायतें दर्ज की गईं. शिकायतों के जवाब में, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैंदा लाल रैगर ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन करने का आदेश जारी किया.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...