7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान: उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में जैसलमेर आ रहे पुलिस कमांडो के सिर...

राजस्थान: उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में जैसलमेर आ रहे पुलिस कमांडो के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक,जानें कैसे हुई घटना

Published on

जैसलमेर

जैसलमेर में पुलिस की ईआरटी टीम के कमांडो के सिर में गोली लग गई। गोली सिर के आर-पार हो गई। जोधपुर से जैसलमेर आते समय रास्ते में जैसलमेर के पास यह घटना हो गई । घायल कमांडो को गंभीर हालत में जवाहर अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना के बाद एसपी सुधीर चौधरी सहित पुलिस के अधिकारी जवाहर अस्पताल पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी जुटाई। वही प्राथमिक उपचार के बाद जवान को जोधपुर रेफर किया गया। जवान को ग्रीन कॉरिडोर को जल्दी से जल्दी जोधपुर पहुचाया जाए।

जवान का चल रहा है उपचार
इसके लिए पुलिस ने जैसलमेर से जोधपुर के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया। एंबुलेंस के आगे-आगे पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी खुद की गाड़ी से जोधपुर रवाना हुए। करीब 3 घंटे में एंबुलेंस, कमांडो को जैसलमेर से लेकर जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंच गई। जहां उसका उपचार जारी है।

जानिए कैसे हुई अचानक ये घटना
जानकारी के अनुसार इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के 10 जवानों की टीम एक बस में जोधपुर से जैसलमेर आ रही थी। इसी दौरान जैसलमेर से करीब 10 किलोमीटर पहले जवान दिनेश कुमार के साथ ये घटना हो गई। अब इसकी जांच की जा रही है कि जवान के सिर में गोली कैसे लगी। हालांकि यह बात भी सामने आ रही है कि जवान ने खुद अपने ऊपर गोली चला दी है। यह जानकारी सामने आई है कि जवान किसी पारिवारिक परेशानी से जूझ रहा था। इसी चलते डिप्रेशन में था। हालांकि पूरे मामले की जांच हो रही है।

घायल जवान दिनेश कुमार पुत्र मालाराम सांचौर जिले के चितलवाना इलाके के इसरोल गांव का रहने वाला हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 13 जून को 2 दिवसीय जैसलमेर दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में जवान अपनी ड्यूटी देने साथियों के साथ जैसलमेर आ रहा था

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...