11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यराजस्थान : अश्लील इशारे करता, अकेले रोकता और मिलने का दबाव बनाता...

राजस्थान : अश्लील इशारे करता, अकेले रोकता और मिलने का दबाव बनाता था टीचर, छात्रा ने कर ली सुसाइड

Published on

जोधपुर,

राजस्थान के जोधपुर में टीचर से परेशान 15 साल की एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार आरोप है कि टीचर नाबालिग से स्कूल के बाहर मिलने के लिए दबाव बना रहा था. स्कूल की छुट्टी हो जाने पर अकेले रोकता था. इसी बात से तंग आकर नाबालिग ने सल्फास की गोलियां खा ली. अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया. घटना जोधपुर कमिश्नरेट की है जहां मामले की जांच राजीव गांधी नगर पुलिस थाना कर रही है.

बेटी को छेड़ता था, मना करने पर धमकी देता
मृतक नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी. प्राइवेट स्कूल का टीचर उनकी बेटी को अश्लील इशारे करता था. टीचर बेटी पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था और धमका भी रहा था. जब भी वह मना करती टीचर जिद्द पर अड़ जाता था. बेटी के बार-बार मना करने पर भी टीचर नहीं मानता था. वह उसे बार बार धमकी देता था. जब भी स्कूल की छुट्टी होती टीचर बेटी को रोक लेता और सारे छात्रों के चले जाने का इंतजार करता था. जब सारे छात्र घर के लिए निकल जाते थे तो टीचर बेटी को छेड़ता था. बेटी ने कई बार टीचर से आग्रह किया कि उसके साथ ऐसा न किया जाए और घर जाने दिया जाए. लेकिन टीचर नहीं मानता था. टीचर की रोज-रोज की इस हरकत से बेटी तंग आ गई थी और उसने अपनी जान दे दी.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं माना टीचर
परिजनों का आरोप है कि इस बात को लेकर स्कूल संचालक से टीचर की शिकायत भी की थी. बावजूद इसके आरोपी टीचर नहीं माना. टीचर से परेशान उनकी बेटी ने 5 दिसंबर को सल्फास की गोलियां खा ली. तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया, जिसके बाद आरोपी टीचर और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.इस मामले के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है. लोग स्कूल और टीचर के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं. इलाके के परिजन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...