14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यरजत दलाल ने महाकुंभ में फर्जी बाबा को किया एक्सपोज, वीडियो शेयर...

रजत दलाल ने महाकुंभ में फर्जी बाबा को किया एक्सपोज, वीडियो शेयर किया तो होने लगी तारीफ, संगम में लगाई डुबकी

Published on

प्रयागराज में 144 बाद लगे महाकुंभ में पुण्य कमाने के लिए सभी पहुंच रहे हैं। तमाम सेलिब्रिटीज के बीच रजत दलाल भी पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। वहां से उन्होंने स्नान के दौरान की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही एक वीडियो भी बनाकर पोस्ट किया, जिसमें वह मेले में घूम रहे फर्जी बाबा को एक्सपोज करते दिखाई दिए।

वीडियो में रजत दलाल कहते हैं, ‘तो भाई कैसे हैं सब। ये बाबा भाग रहे थे मेरे से। मैंने पहले ही बोली थी कि ये भाई फर्जी है।’ फिर वह उस शख्स से सबको हाय करने को बोलते हैं तो वह ऐसा करते हैं। फिर सवाल करते हैं, ‘बताओ रामजी के कितने भाई थे?’ वो बाबा बता नहीं पाते हैं। इधर-उधर देखने लगते हैं। फिर रजत कहते हैं कि निकालो सोटा।

रजत दलाल ने पुलिसवालों के सामने ही बाबा का पर्दाफाश किया
वहां एक गाड़ी में एक पुलिसकर्मी पहले से मौजूद होते हैं। बाद में एक और आ जाते हैं। रजत उन्हें बताते हैं कि वह इन बाबाजी से रामजी के भाइयों के बारे में पूछ रहे हैं तो दूसरे पुलिसकर्मी कहते हैं कि ये कुछ नहीं जानते हैं। फिर रजत उससे गायत्री मंत्र सुनाने के लिए कहते हैं। तो वह मना कर देता कि है कि नहीं जानता।

रजत दलाल ने फर्जी बाबा का आधार कार्ड देखा
रजत फिर भड़कते हैं कि ‘भाई जब तू जानता नहीं है तो भगवान पहनकर फिर क्यों घूम रहा। मेहनत कर ले, मजदूरी कर ले। हाथ पैर सही हैं तो।’ वह उस बाबा का नाम भी पूछते हैं तो वह विकास बताता है लेकिन भरोसा नहीं करते और आधार कार्ड मांगते हैं। जिस पर उसके जन्म का साल 2005 लिखा होता है तो रजत कहते हैं कि वह किस एंगल से 20 साल के हैं, चीटिंग कर रहा है?

रजत दलाल की हो रही तारीफ
इसके बाद रजत पूछते हैं कि बता तेरी सजा क्या है? तू ये भगवान पहनकर… कमा रहा है, चल ठीक है लेकिन मेहनत नहीं कर सकता?’ इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रजत की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘रजत का भी कमबैक हो गया।’ एक ने कहा, ‘फिर बोलते हैं कि रजत मारता है।’ एक ने कहा, ‘सीधा पुलिस के ही सामने।’ एक ने लिखा, ‘बाबा गलत आदमी के हाथ चढ़ गया।’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this