11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यCM योगी आदित्यनाथ से मिले रजनीकांत, गाड़ी से उतरते ही छुए पैर

CM योगी आदित्यनाथ से मिले रजनीकांत, गाड़ी से उतरते ही छुए पैर

Published on

नई दिल्ली,

साउथ के सुपरस्टार ‘थलाइवी’ रजनीकांत यूपी के लखनऊ शहर पहुंचे. पत्नी लता रजनीकांत भी इनके साथ मौजूद रहीं. दरअसल, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. जबसे रिलीज हुई है, ऑडियन्स के सिर से इस फिल्म का फितूर उतरने का नाम नहीं ले रहा है. दो साल बाद रजनीकांत ने बड़े पर्दे पर वापसी की है तो यह धमाकेदार होनी लाजमी रही. अब क्योंकि ‘जेलर’ हिट हो गई है, तो ऐसे में रजनीकांत चार धाम यात्रा और उसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए घर से कुछ दिनों पहले रवाना हुए थे.

सीएम योगी से मिले रजनीकांत
रजनीकांत बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद सीधा लखनऊ पहुंचे. वहां, पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की. इस दौरान रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी. दोनों ने दोपहर 1:30 बजे साथ बैठकर फिल्म देखी. लखनऊ के फीनिक्स प्लासियो के आयनॉक्स मेगाप्लैक्स में फिल्म देखी. इसके बाद रजनीकांत, सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके रेसिडेंस पहुंचे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. रजनीकांत सीधा गाड़ी से उतरकर मुख्यमंत्री के पैर छूते नजर आए. सीएम योगी ने फूलों का गुलदस्ता देकर रजनीकांत का स्वागत किया और घर के अंदर पूरे आदर-सत्कार के साथ लेकर गए. दोनों के बीच कुछ बातें हुईं. साथ ही एक किताब और शोपीस रजनीकांत को सीएम योगी ने गिफ्ट किया. इसके अलावा लता रजनीकांत और रजनीकांत ने सीएम योगी संग फोटोज क्लिक कराईं. कुछ देर की बातचीत के बाद एक्टर वहां से होटल के लिए रवाना हो गए.

रजनीकांत की ‘जेलर’ का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला देखने को मिल रहा है. इसकी कमाई की बात करें तो पहले दिन 48.35 करोड़, दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 34.3 करोड़, चौथे दिन 42.2 करोड़, पांचवे दिन 23.55 करोड़, छठे दिन 36.5 करोड़, सातवें दिन 15 करोड़ और आठवें दिन 10.2 करोड़ की कमाई करके पहले हफ्ते में 235.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं अगर वर्ल्डवाइड देखा जाए तो ‘जेलर’ अबतक टोटल 426.7 करोड़ की कमाई कर चुकी है. ऑडियन्स के बीच इस फिल्म को लेकर जो क्रेज देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है. वैसे, इस आंकड़े को देखकर रजनीकांत बहुत खुश हैं.

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...