22.7 C
London
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्यरांची का पल्स हॉस्पिटल अटैच, निलंबित IAS पूजा सिंघल ₹82.77 करोड़ की...

रांची का पल्स हॉस्पिटल अटैच, निलंबित IAS पूजा सिंघल ₹82.77 करोड़ की संपत्ती जब्त

Published on

रांची

प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मनरेगा घोटाला, अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार आईएएस पूजा सिंघल की 82.77 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है। ईडी की टीम ने रांची स्थित पल्स हॉस्पिटल समेत अन्य कई अचल संपत्तियों को जब्त किया है। ईडी की ओर से ये जानकारी दी गई है कि निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जब्त अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 82.77 करोड़ है। इसमें एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (पल्स सुपर स्पेशियलिटी), एक डायग्नोस्टिक सेंटर (पल्स डायग्नोस्टिक एंड इमेजिनिंग सेंटर) और रांची में अवस्थित दो भूखंड शामिल है।

खूंटी में 18.06 करोड़ मनरेगा घोटाले का आरोप
18.06 करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला उस अवधि से हुआ है, जब पूजा सिंघल खूंटी जिले में उपायुक्त थीं। वह विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए राशि स्वीकृत करने वाली प्रमुख अधिकारी थीं। ईडी ने बीते पांच मई को पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने भारी मात्रा में नकद बरामद किया था।

मई महीने में पूजा सिंघल की हुई है गिरफ्तारी
ईडी ने बाद में पूजा सिंघल से पूछताछ की और सिंघल को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने पूजा के पति अभिषेक कुमार झा, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह के अलावा खूंटी जिले के इंजीनियरों और अधिकारियों राम बिनोद प्रसाद सिन्हा, जय किशोर चौधरी, शशि प्रकाश और राजेंद्र कुमार जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

सीए सुमन सिंह की गिरफ्तारी से कई खुलासे
सूत्रों के मुताबिक ईडी से पूछताछ में पूजा सिंघल के सहयोगी और सीए सुमन सिंह ने स्वीकार किया है कि कई बार उसने पल्स अस्पताल के लिए कई फर्जी बिल बनाकर दी थी। ईडी को छानबीन में जानकारी मिली है कि पूजा सिंघल ने गलत कमाई तरीके से कमाई को पल्स अस्पताल में समायोजित करने और अस्पताल से अर्जित लाभ को बेदाग दिखाने के लिए किया था। पूजा सिंघल और अभिषेक झा की शादी जून 2011 में हुई थी। ईडी को यह जानकारी मिली है कि शादी के पहले पूजा सिंघल अपने ही बैंक खाते में अवैध तरीके से अर्जित राशि को जमा करती थी, लेकिन शादी के बाद वे इस राशि को अपने पति के खाते में जमा करने लगी।

Latest articles

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात मोहन सरकार ने बढ़ाई 2.94% सैलरी जानिए कब से मिलेगा फायदा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में लाखों संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...

mp corona latest update:इंदौर में बढ़ा कोरोना का खतरा 92 नए केस स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

mp corona latest update:मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है....

मध्यप्रदेश-राजस्थान में NIA की छापेमारी, भोपाल में 3, झालावाड़ में 2 जगह पर रेड

मध्यप्रदेश-राजस्थान में NIA की छापेमारी, भोपाल में 3, झालावाड़ में 2 जगह पर रेड,NIA...

MP News: भोपाल एयरपोर्ट के पास बिग एक्शन मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस लेज़र लाइट से विमानों को हो रही थी दिक्कत

MP News: गुजरात के अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बाद, राजधानी भोपाल में एक...

More like this

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात मोहन सरकार ने बढ़ाई 2.94% सैलरी जानिए कब से मिलेगा फायदा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में लाखों संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...

mp corona latest update:इंदौर में बढ़ा कोरोना का खतरा 92 नए केस स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

mp corona latest update:मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है....