18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबहराइच में बलात्कार के आरोपी की जमकर पिटाई, फिर बैलगाड़ी से बांधकर...

बहराइच में बलात्कार के आरोपी की जमकर पिटाई, फिर बैलगाड़ी से बांधकर नग्न घुमाया, वीडियो वायरल

Published on

बहराइच,

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज इलाके में बलात्कार करने के आरोपी को स्थानीय लोगों ने बैलगाड़ी से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उसे नग्न करके घुमाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया.

वायरल वीडियो में 22 वर्षीय व्यक्ति को एक बैलगाड़ी से बांधते हुए दिखाया गया है, जिसके शरीर के निचले हिस्से को नग्न दिखाया गया है. पृष्ठभूमि में कई पुरुषों और महिलाओं को सुना जा सकता है, जिनमें से कुछ को कुत्ते को उस पर हमला करने के लिए उकसाते हुए और अन्य को पिटाई के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुना जा सकता है. एक आवाज यह कहते हुए सुनी जा सकती है, “जाने दो, अगर वह मर गया तो क्या होगा?गुरुवार को वीडियो के व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद, पीड़ित के परिवार ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस उपाधीक्षक रमेश पांडे ने शुक्रवार को बताया कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. पांडे ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके देवर को 3 अप्रैल को एक गांव के पास रस्सियों से बांधकर पीटा गया.

उन्होंने बताया, ‘परिवार ने उसके इलाज की व्यवस्था की और बाद में गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा. उन्होंने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.’ विशेश्वरगंज थाने के एसएचओ ज्ञान सिंह ने पीटीआई से बताया कि घटना में दो अलग-अलग समुदायों के लोग शामिल हैं, लेकिन सांप्रदायिक तनाव का कोई सबूत नहीं है. हालांकि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि व्यक्ति पर उसी गांव की एक अलग समुदाय की महिला द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में मामला दर्ज किया गया था. कथित घटना अप्रैल की शुरुआत में हुई थी, लेकिन शिकायत कई दिनों बाद दर्ज की गई. एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार था. ASP रामानंद कुशवाह ने कहा कि वीडियो वायरल होने से पहले पुलिस को हमले की सूचना नहीं दी गई थी. उन्होंने कहा कि हमले के संबंध में अब एक अलग मामला दर्ज किया गया है और बलात्कार मामले और भीड़ हिंसा मामले दोनों में जांच चल रही है.

Latest articles

भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित

भोपाल। शहर के करीब 40 इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली...

अवधपुरी शराब दुकान के खिलाफ शुभालय विला के रहवासियों का हल्लाबोल, 40 दिनों से जारी है धरना,रहवासी मिले मंत्री कृष्णा गौर से

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सबसे पुरानी कॉलोनी 'शुभालय विला'...

पिपलानी में ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत

भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने...

भेल भोपाल का रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन, कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन ने उठाई आवाज

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भेल भोपाल इकाई ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...