3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यदुधवा टाइगर रिजर्व में दिखा हवा में उड़ने वाला दुर्लभ सांप, इस...

दुधवा टाइगर रिजर्व में दिखा हवा में उड़ने वाला दुर्लभ सांप, इस अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस के बारे में जानिए

Published on

लखीमपुर खीरी

आपने जहरीले और कई खतरनाक सांपों के बारे में सुना होगा, लेकिन ये सांप उन सबसे अलग है। यह जमीन रेंगता नहीं बल्कि उड़ता है। हरे पत्तों में तो मानों जैसा गायब ही हो जाता है। दरअसल, यह अपनी शारीरिक बनावट के कारण तेजी से चलता है और छलांग लगाता है। साथ ही इसका गहरा हरा रंग हरे पत्तों की तरह है, जिसके कारण यह छिपा हुआ मालूम होता है। अब यह दुर्लभ सांप अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में देखा गया है।

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में एक अनोखा और दुर्लभ सांप मिलने से वन्यजीव विशेषज्ञों में उत्साह का माहौल है। यह घटना ककरहा ताल इलाके में उस समय हुई, जब राइनो पुनर्वास प्रोजेक्ट फेज 2 के तहत दो गैंडों को जंगल में छोड़ा जा रहा था। इस दौरान दुधवा टाइगर रिजर्व की विशेषज्ञ टीम को एक पेड़ पर लंबी नथनी वाला बेल सांप अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस दिखाई दिया। यह सांप अपनी अनोखी विशेषताओं के लिए जाना जाता है, जो इसे प्रकृति का एक अद्भुत नमूना बनाती हैं।

सबसे पहले भारत के बिहार में देखा गया था
दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक टी रंगा राजू ने बताया कि यह लंबी नथनी वाला बेल सांप बेहद दुर्लभ प्रजाति का है। भारत में इसे पहली बार बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में देखा गया था और अब दूसरी बार उत्तर प्रदेश के दुधवा के जंगलों में इसका दीदार हुआ। उन्होंने कहा कि यह सांप जमीन पर रेंगने के बजाए पेड़ों पर रहता है और अपनी हल्की हरी रंगत के कारण पत्तियों में आसानी से छिप जाता है। यह हवा में उड़ता हुआ प्रतीत होता है, जो इसकी फुर्ती और हल्के शरीर का कमाल है।

दुर्लभ प्रजाति के सांप का संरक्षण
यह खोज न केवल दुधवा की जैव-विविधता को उजागर करती है, बल्कि संरक्षण के लिए नई चुनौतियां भी पेश करती है। रंगा राजू ने बताया कि इस सांप के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि इस दुर्लभ प्रजाति को बचाया जा सके। वन विभाग की टीम ने इसे रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है और इसके व्यवहार का अध्ययन शुरू कर दिया है। यह सांप न सिर्फ दुर्लभ है, बल्कि प्रकृति के संतुलन में भी अहम भूमिका निभाता है। इस खोज से दुधवा की ख्याति एक बार फिर बढ़ी है।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...