11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का रजिस्ट्रेशन...

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का रजिस्ट्रेशन रद्द

Published on

बीजापुर,

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है. मामले से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पत्रकार मुकेश चंद्राकर (33) 1 जनवरी को लापता हो गए थे. उनका शव 3 जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टनपारा बस्ती में सुरेश चंद्राकर की प्रॉपर्टी पर बने सेप्टिक टैंक में मिला था.

हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ था सुरेश चंद्राकर
पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को हत्या का मामला सामने आने के बाद से फरार चल रहे सुरेश चंद्राकर को रविवार रात हैदराबाद से विशेष जांच दल (SIT) ने गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पीडब्ल्यूडी बस्तर सर्किल जगदलपुर के मुख्य इंजीनियर ने सुरेश चंद्राकर का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सिफारिश की थी. सुरेश चंद्राकर विभाग में ‘ए’ श्रेणी के ठेकेदार के रूप में रजिस्टर्ड था.

पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि सिफारिश के आधार पर विभाग ने सोमवार को उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया. उन्होंने बताया कि सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

चैनल पर चली थी भ्रष्टाचार की खबर
मुकेश चंद्राकर एक नेशनल न्यूज चैनल के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर काम करते थे और उन्होंने ‘बस्तर जंक्शन’ नाम का एक यूट्यूब चैनल भी बनाया था, जिसके करीब 1.59 लाख सब्सक्राइबर हैं.ऐसी चर्चा है कि बीजापुर में सड़क निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली एक खबर चलने के बाद मुकेश की हत्या कर दी गई. यह खबर 25 दिसंबर को चैनल पर दिखाया गया था. सड़क निर्माण का काम ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को मिला था.

अवैध संपत्तियों और अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया था कि सुरेश चंद्राकर कांग्रेस नेता था. हालांकि, विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि आरोपी हाल ही में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुआ था. अधिकारियों ने आरोपी की अवैध संपत्तियों और अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सुरेश चंद्राकर द्वारा बीजापुर-गंगालूर रोड के किनारे वन भूमि पर कब्जा करके बनाए गए निर्माण यार्ड को ढहा दिया गया है.

मुकेश चंद्राकर ने अप्रैल 2021 में बीजापुर के टकलगुडा नक्सली हमले के बाद माओवादियों की कैद से कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास को रिहा कराने में अहम भूमिका निभाई थी. इस हमले में 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...