11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यसुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा...

सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायक

Published on

गाजीपुर

सुप्रीम कोर्ट ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को मऊ निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान गाजीपुर स्थित उनके निजी आवास में रहने की अनुमति दे दी है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने अंतरिम जमानत की शर्तों में बदलाव किया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अंसारी गाजीपुर में तीन रातों से अधिक नहीं रुकेंगे। साथ ही वहां रहने के दौरान कोई सार्वजनिक बैठक नहीं करेंगे।

पहले कोर्ट ने क्या कहा था
यूपी गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंसारी को पहले लखनऊ के सरकारी आवास में रहने का आदेश दिया था। मऊ जाने के लिए जिला प्रशासन और ट्रायल कोर्ट से अनुमति लेना अनिवार्य था। कोर्ट ने अंसारी को बिना अनुमति उत्तर प्रदेश छोड़ने और अदालती पेशी से पहले पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया था।

पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने अंसारी द्वारा जमानत शर्तों के पालन पर पुलिस से छह सप्ताह में स्थिति रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब्बास अंसारी को गैंगस्टर एक्ट को छोड़कर अन्य सभी आपराधिक मामलों में जमानत मिल चुकी है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
18 दिसंबर 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंसारी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उन पर वित्तीय लाभ के लिए गिरोह बनाने का आरोप था। यह मामला गैंगस्टर एक्ट से जुड़ा था।

जबरन वसूली और मारपीट का मामला
31 अगस्त 2024 को चित्रकूट के कोतवाली कर्वी थाने में अंसारी और अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन पर जबरन वसूली और मारपीट का आरोप था। 6 सितंबर 2024 को अंसारी को गिरफ्तार किया गया था।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...