कवर्धा।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। सभी विभागों के अधिकारियों को कामकाज में तेजी लाने के लिये दिशा—निर्देश दिए। समीक्षा बैठक लगभग छह घंटे तक लगातार चली। कुछ विभागों में कमी देखने को मिला है। जैसे राजस्व विभाग, कृषि विभाग,बिजली विभाग जैसे कुछ प्रमुख विभागों पर जरूर कमी पाई गई है। उसको ठीक करने लिये कहा गया है।
20 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे
जिले में बिजली समस्या को लेकर कहा बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर के लिये 50 लाख राशि स्वीकृत की गई है और शहर मे 20 नये ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिससे होने वाले परेशानी से बचा जा सकता है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा बरसात का समय है और खेती किसानी मे लगने वाले खाद्य बीज की व्यवस्था करने व किसानों के लिये विशेष सुविधा देने की बात कही गई है। स्कूलों के जर्जर भवनों को मरम्मत को लेकर विभागों को निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कहा गया है सरकार के योजनाओं को लाभ आम जनता तक पहुंचे,कवर्धा जिला मे और बेहतर क्या कर सकते है उसका रोडमैप तैयार कर लिया है।
