11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यनीतीश के जीरो कमीशनखोरी को रिशु बाबू ने ऐसे लगाया पलीता, हैरान...

नीतीश के जीरो कमीशनखोरी को रिशु बाबू ने ऐसे लगाया पलीता, हैरान करने वाला है 10 पर्सेंट वाला खेल

Published on

पटना

बिहार में ‘पावर जोन’ का सबसे बड़ा मिडिल मैन रिशु श्री को लेकर गजब की खामोशी है। बिहार के निलंबित आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ रही हैं। इसके साथ ही, बताया जा रहा है कि दर्जनभर अफसर राडार पर हैं। मामले में एसवीयू ने निलंबित IAS संजीव हंस और उनके करीबियों पर एफआईआर दर्ज की है। रिशु श्री पर टेंडर में हेराफेरी करने का आरोप है। टेंडर प्राइस का 8 से 10 प्रतिशत कमीशन लेने की बात कही जा रही है, जिसका बड़ा हिस्सा ‘पावर जोन’ तक पहुंचता था। बताया जा रहा है कि रिशु श्री (रिशु रंजन सिन्हा) टेंडर में कुछ ऐसी शर्तें डलवाता था, जिससे ‘खास’ कंपनियों को फायदा होता था। इसके बदले में उसे कमीशन मिलता था। इस कमीशन का एक हिस्सा अधिकारियों को भी दिया जाता था।

रिशु श्री का 10 प्रतिशत कमीशन वाला गेम
दर्ज FIR में संजीव हंस और रिशु श्री के कारनामों का खुलासा किया गया है। रिशु श्री टेंडर में अपने फायदे के लिए कुछ ‘खास बातें’ शामिल करवाता थे, इससे उन्हें हेराफेरी करने में मदद मिलती थी। जब बिहार सरकार का कोई विभाग टेंडर निकालता था, तो रिशु श्री के संपर्क में रहने वाली कंपनियां आसानी से टेंडर हासिल कर लेती थी। रिशु श्री को अनुबंध (टेंडर) की कीमत का 8 से 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। इस कमीशन का एक बड़ा हिस्सा विभाग के बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता था.

टेंडर लेने वाली कंपनी बन जाता सब कॉन्ट्रैक्टर
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, रिशु श्री अपनी कंपनियों को टेंडर पाने वाली कंपनियों के लिए उप ठेकेदार (Sub Contractor) के तौर पर रखता था। फिर वे उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर बिल दिया जाता। इससे कमीशन और रिश्वत का पैसा बिजनेस के लेन-देन में छिप जाता था। बताया जा रहा है कि रिशु श्री सब कुछ ठीक दिखाने के लिए ऐसा करते थे, ताकि रिश्वत का पता न चले।

निलंबित IAS संजीव हंस की बढ़ गई मुश्किलें
दरअसल, संजीव हंस और रिशु श्री पर टेंडर में हेराफेरी करने और रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले में SVU ने FIR दर्ज की है और जांच चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले की जांच कर रहा है। इससे निलंबित IAS संजीव हंस की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...