12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबिहार विधान परिषद में बहाल हुई RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता,...

बिहार विधान परिषद में बहाल हुई RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता, CM नीतीश पर की थी अभद्र टिप्पणी

Published on

पटना,

आरजेडी के निष्कासित MLC सुनील कुमार सिंह की विधानसभा परिषद की सदस्यता बहाल हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधान परिषद सचिवालय ने यह सदस्यता बहाल की. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक पर टिप्पणी किए जाने के मामले में सुनील कुमार सिंह की सदस्यता खत्म कर दी गई थी.

सुनील कुमार सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के करीबी माने जाते हैं.अपनी सदस्यता खत्म किए जाने के फैसले को सुनील कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनील कुमार सिंह को राहत देते हुए उनकी सदस्यता बहाल करने और उनके हर रिक्त स्थान पर चल रही चुनावी प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने का निर्देश दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने कही थी ये बात
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि जो टिप्पणी सुनील कुमार सिंह ने की, उसकी सजा के तौर पर बीच की अवधि में उनकी सदस्यता खत्म रही और यह सजा उनके लिए काफी मानी जा सकती है. सदस्यता बहाल किए जाने के बाद सुनील कुमार सिंह ने विधान परिषद सभापति का आभार जताया.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सुनील सिंह का व्यवहार अनुचित है लेकिन विधान परिषद की आचार समिति का फैसला ज़्यादा सख्त था. सदन को उदारता दिखानी चाहिए और अपने सदस्यों के खिलाफ़ असंगत कार्रवाई करने से बचना चाहिए. उन्हें 7 महीने तक विधान परिषद की कार्यवाही से दूर रखना सजा के तौर पर काफी होगा. कोर्ट ने फैसले में कहा कि मामला बिहार में असंसदीय आचरण और अपमानजनक भाषा के कारण एमएलसी के पद से याचिकाकर्ता के निष्कासन से संबंधित है. आचार समिति द्वारा निष्कासन की सिफारिश की गई थी.

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...