9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यपापा लालू को किडनी डोनेट करेंगी रोहिणी, सिंगापुर में होगी सर्जरी

पापा लालू को किडनी डोनेट करेंगी रोहिणी, सिंगापुर में होगी सर्जरी

Published on

पटना,

आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव बीते कई सालों से किडनी समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं. सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी दान करने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने सिंगापुर गए लालू यादव को डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की थी. पता चला है कि लालू यादव पहले रोहिणी के किडनी डोनेट करने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में रोहिणी और परिवार के अन्य लोगों के दबाव के बाद लालू मान गए.

20-24 नवंबर के बीच सिंगापुर जा सकते हैं लालू
लालू यादव अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 20-24 नवंबर के बीच फिर सिंगापुर जा सकते हैं. इसी दौरान उनका ऑपरेशन होने की संभावना है. लालू की दूसरी बेटी रोहिणी जो सिंगापुर में रहती है. वह अपने पिता की किडनी की बीमारियों के लिए बेहद चिंतित हैं. उन्होंने ही लालू यादव को सिंगापुर में डॉक्टर्स से सलाह लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. जिन्होंने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी.

सिंगापुर में रहती हैं रोहिणी
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से दिल्ली एम्स में किडनी की समस्या का इलाज करा रहे लालू को एम्स के डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह नहीं दी थी, लेकिन सिंगापुर दौरे के दौरान वहां के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी. सिंगापुर में रहने वाली लालू की बेटी रोहिणी बिहार की राजनीतिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखती हैं और अपने राजनीतिक विचारों को आवाज देने और विपक्ष पर हमला करने के लिए बहुत सक्रिय भी हैं.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...