10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यशेयर मार्केट में 1350000 रुपये डूबे, निवेशक ने दी धमकी, बागपत में...

शेयर मार्केट में 1350000 रुपये डूबे, निवेशक ने दी धमकी, बागपत में हेड कांस्टेबल की पत्नी ने दी जान

Published on

बागपत:

उत्तर प्रदेश के बागपत से शेयर मार्केट में निवेश सलाह के कारण आत्महत्या का अलग ही मामला सामने आया है। बागपत जिले के बड़ौत में शेयर बाजार में लगाई रकम डूबने पर हुए विवाद में धमकी मिलने पर हेड कांस्टेबल की पत्नी ने जान दे दी। उसने सुसाइड नोट लिखकर घर में फांसी लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?
बागपत जिले के राजपुर खामपुर गांव का कपिल कुमार यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। हाथरस जिले में तैनात है। दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन बबली की शादी फरवरी 2024 में बागपत के राजपुर खामपुर गांव के कपिल कुमार से हुई थी। कपिल यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। हाथरस जिले में तैनात है।

दीपक का कहना है कि बहन बबली शादी से पहले शेयर मार्केट में ऑनलाइन निवेश कराने का काम करती थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने एक निवेशक के साढ़े 13 लाख रुपये निवेश कराए थे, जो डूब गए। इसके बाद निवेशक ने रुपये वापस देने का दबाव बनाया।

जान से मारने की धमकी का आरोप
दीपक ने कहा कि बहन ने निवेशक के छह लाख रुपये वापस भी कर दिए। इसके बाद भी निवेशक बार-बार पैसा मांग रहा था। पैसा नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। बुधवार की देर शाम उसकी बहन ने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें आत्महत्या करने का कारण पैसे नहीं लौटाना और दबाव लिखा है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this