8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबेअदबी: पंजाब में आरोपी की हत्या, 7 साल में 7वें डेरा अनुयायी...

बेअदबी: पंजाब में आरोपी की हत्या, 7 साल में 7वें डेरा अनुयायी मारा गया

Published on

फरीदकोट

बरगारी बेअदबी मामले के आरोपी प्रदीप सिंह की पंजाब में हत्या से तनाव खड़ा हो गया है। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की गुरुवार सुबह दो बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शांति बनाए रखने की अपील की है। खास बात है कि प्रदीप सिंह जमानत पर बाहर था और उसे पुलिस सुरक्षा दी गई थी। हमले में सिक्योरिटी गार्ड भी घायल हुआ है।

घटना पंजाब के कोटकपूरा की है। खबर है कि दुकान जाते वक्त सिंह पर हमला हुआ। घटना में तीन और लोग घायल हुए हैं। फरीदकोट रेंज आईजी प्रदीप कुमार यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, ‘गोलीबारी की एक घटना हुई है, जहां प्रदीप सिंह नाम के शख्स की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग घायल हुए हैं। उनके सिक्योरिटी गार्ड ने भी जवाबी गोलीबारी की है। हमें सीसीटीवी फुटेज मिले हैं और कुछ जानकारियां भी हासिल हुई हैं।’

मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है.. किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.. राज्य की शांति और शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश।’

क्या था बेअदबी का मामला?
मामला साल 2015 का है। सिंह पर बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहिब की ‘बीर’ चुराने के आरोप थे। 1 जून 2015 से लेकर अब तक डेरा अनुयायी की हत्या का यह 7वां मामला है। करीब 7 साल पहले सामने आए बेअदबी के मामले के बाद जिले में जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। अक्टूबर 2015 में पुलिस गोलीबारी में बेहबाल कलां में दो लोगों की मौत हो गई थी और कोटकपूरा में कुछ लोग घायल हुए थे।

अब तक इनकी मौतें
इन सात सालों में गुरदेव सिंह (13 जून 2016), सतपाल शर्मा और उनके बेटे रमेश कुमार शर्मा (25 फरवरी 2017), मोहिंदर पाल बिट्टू (23 जनवरी 2019), मनोहर लाल (20 जनवरी 2020), चरण दास (3 दिसंबर 2021) का नाम शामिल है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...