9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यसाध्वी ऋतंभरा, राम बहादुर राय को पद्म भूषण, भुलई भाई-हृदय नारायण दीक्षित...

साध्वी ऋतंभरा, राम बहादुर राय को पद्म भूषण, भुलई भाई-हृदय नारायण दीक्षित समेत UP के 8 लोगों को पद्मश्री सम्मान

Published on

लखनऊ

गणतंत्र दिवस से पहले भारत सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिसमें एक जोड़ी भी शामिल है। पद्म पुरस्कार 2025 की इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं, 10 विदेशी भी हैं। 13 लोगों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश से सबंध रखने वाले 10 लोग शामिल हैं।

वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूणष से सम्मानित किया गया है। साध्वी ऋतंभरा को भी समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री पाने वालों में उत्तर प्रदेश के 8 लोग शामिल हैं। इनमें आशुतोष शर्मा को विज्ञान और इंजिनियरिंग के क्षेत्र में, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में, हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया है।

श्री नारायण उर्फ भुलई भाई को लोकसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा सत्यपाल सिंह को खेल के क्षेत्र में, श्याम बिहारी अग्रवाल को कला के क्षेत्र में, सोनिया नित्यानंद को औषधि के क्षेत्र में, सैयद ऐनुल हसन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this